अपडेटेड 13 February 2024 at 12:35 IST
Kiss Day: 'किस डे' को कुछ इस तरह करें सेलिब्रेट, आपके प्यार में डूब जाएगा पार्टनर
Kiss Day 2024: अगर आप इस किस डे पर अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं तो आप उन्हें इस तरह के सरप्राइज दे सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kiss Day 2024: वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन 14 फरवरी को है। इस दिन कपल्स प्यार के इस हफ्ते का आखिरी दिन यानी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। इससे पहले 13 जनवरी को किस डे मनाया जाता है जो कि आज है। किस डे के मौके पर कपल्स एक दूसरे को किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। ये दिन अपने प्यार को अपने लव वन के सामने बयां करने का दिन होता है।
ऐसे में अगर आप इस किस डे पर अपने पार्टनर को किस करने के अलावा कुछ अलग अंदाज में इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आपको उन्हें आज के दिन ये सरप्राइस गिफ्ट जरूर देने चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।
किस डे पर पार्टनर को ऐसे करें इम्प्रेस
कैंडल लाइट डिनर
किस डे पर आप अपने पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। इसके लिए आप किसी होटल या रेस्टोरेंट का रुख कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने पार्टनर को सरप्राइज भी दे सकते हैं।
Advertisement
आउटिंग-ट्रिप
आप आज के दिन अपने पार्टनर को किसी छोटी ट्रिप या आउटिंग पर ले जा सकते हैं। इसके लिए आप किसी हिल एरिया या पिकनिक स्पॉट का भी सहारा ले सकते हैं। ये काफी रोमांटिक डेट की तरह हो जाएगा।
Advertisement
लॉन्ग ड्राइव
आज के दिन पार्टनर के साथ आप लॉन्ग ड्राइव का भी प्लान बना सकते हैं। इस बीच आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। ये काफी रोमांटिक होगा।
फेवरेट चीजें करें गिफ्ट
आज के दिन आप अपने पार्टनक को किस करने के साथ-साथ उन्हें उनकी फेवरेट चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे वह काफी स्पेशल फील करेंगे।
इस तरह दें सरप्राइज
अगर आपका पार्टनर आपसे दूर किसी अन्य शहर या फिर दफ्तर में है तो आप उन्हें उनके पास जाकर सरप्राइज दे सकते हैं। इससे उनका चेहरा खिल उठेगा। उनके लिए चॉकलेट और रोज ले जाना बिल्कुल न भूलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 13 February 2024 at 12:35 IST