अपडेटेड 18 November 2023 at 14:04 IST

Kharna Prasad: खरना पर गुड़ की खीर ही नहीं, बनता है इन चीजों का प्रसाद भी; कर लें नोट

Kharna Prasad: आज छठ पूजा का दूसरा दिन खरना है। इस दिन कई चीजों से बना प्रसाद तैयार किया जाता है।

Follow : Google News Icon  
खरना का प्रसाद (फोटो : Shutterstock)
खरना का प्रसाद (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Kharna Ka Prasad: देशभर में 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। इस पर्व का समापन 20 नवंबर के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। आज इसका दूसरा दिन खरना है। छठ पूजा के दौरान भक्त अपनी श्रद्धा, पूजा-पाठ से छठी मैया और भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • छठ महापर्व का दूसरा दिन आज
  • खरना में बनाया जाता है प्रसाद
  • जानिए किन-किन चीजों का बनाया जाता है प्रसाद

वहीं, दूसरे दिन खरना के अवसर पर छठी मैया के लिए प्रसाद तैयार करने की परंपरा है। अब क्योंकि ये पर्व पूरे भारत में मनाया जाता है। इसलिए खरना के दिन अलग-अलग जगहों पर विभिन्न तरह के प्रसाद बनाने की परंपरा है। हालांकि मुख्य रूप से ये महापर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि खरना के मौके पर गुड़ की खीर के अलावा और क्या-क्या प्रसाद बनाया जाता है। 

खरना पर बनाया जाता है इन चीजों का प्रसाद

गुड़ की खीर

खरना के मौके पर ज्यादातर जगहों पर गुड़ से बनी खीर बनाए जाने की परंपरा है। गुड़ की खीर को रसियाव भी कहा जाता है। व्रतधारी सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद ही इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। फिर वह घर के बाकी सदस्यों में भी इस गुड़ की खीर वाले प्रसाद का वितरण करते हैं। इसके सेवन के साथ ही करीब 36 घंटे तक का उपवास शुरू हो जाता है। 

Advertisement

घी की रोटी

गुड़ की खीर के अलावा कई जगहों पर रोटी भी बनाई जाती है। ये रोटी गेहूं के आटे की होती है। इसे प्रसाद के रूप में खाने के लिए इस पर शुद्ध देसी घी लगाया जाता है। ज्यादातर जगहों पर घी की इस रोटी को गुड़ की खीर के साथ खाया जाता है। 

Advertisement

चने की दाल

छठ महापर्व के दौरान सात्विक भोजन करने की परंपरा होती है। ऐसे में इसका प्रसाद भी शुद्ध और सात्विक होना चाहिए। कई जगहों पर खरना के दिन चने की दाल का प्रसाद बनाए जाने की परंपरा है। ये दाल बिना तड़के और मिर्च मसाले के बनाई जाती है। साथ ही इसमें व्रत वाले नमक का इस्तेमाल किया जाता है। 

चावल

खरना के मौके पर चने की दाल के साथ चावल बनाए जाते हैं। इसके लिए साधारण चावलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। 

चावल के आटे का पिट्ठा

साथ ही कुछ जगहों पर खरना के मौके पर चावल का पिट्टा बनाए जाने की भी परंपरा है। इसके लिए चावल को पीसकर फिर इसमें भाप लगाकर इसे गोल आकार में तैयार किया जाता है। ये खाने में बेहद हल्का और साधारण होता है। 

केला

इसके अलावा खरना पर पांच केले प्रसाद के रूप में अर्पित किए जाने की परंपरा है। 

ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2023 : छठ पूजा के दौरान जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना रूठ सकती हैं छठी मैया

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 18 November 2023 at 14:04 IST