अपडेटेड 13 February 2026 at 23:56 IST

Khajoor Ki Chutney Recipe: घर पर बनाएं खजूर की मीठी चटनी, डायबिटीज वालों के लिए है खास, नोट कर लें आसान रेसिपी

Homemade Khajur Chutney Recipe: घर पर बनी खजूर की मीठी चटनी स्वाद, सेहत और शुद्धता तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। यह चटनी बोरिंग खाने के स्वाद में जान डालने का काम कर सकती है।

khajoor ki chutney recipe easy recipe meethi chutney kaise banayen diabetes healthy diet tips
खजूर की चटनी बनाने की रेसिपी | Image: Freepik

Khajoor Ki Chutney Kaise Banayen : खजूर की मीठी चटनी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। खास बात यह है कि अगर इसे सही तरीके और सीमित मात्रा में बनाया जाए, तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प हो सकती है। बाजार की चटनियों में अक्सर ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जबकि घर पर बनी खजूर की चटनी पूरी तरह हेल्दी और शुद्ध होती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

खजूर की चटनी बनाने के लिए सामग्री 

Uploaded image
  • 1 कप बीज निकले हुए खजूर  
  • 1 छोटा चम्मच इमली का गूदा
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार काला नमक 
  • स्वादानुसार सेंधा नमक 
  • एक चुटकी सोंठ पाउडर 
  • एक चुटकी काली मिर्च पाउडर 
  • पानी

खजूर की मीठी चटनी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले खजूर को अच्छे से धोकर 20-30 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें, ताकि वे नरम हो जाएं।
  • अब खजूर का छिलका निकाल लें और मिक्सी में डालें।
  • इसमें इमली का गूदा और थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को एक पैन में डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
  • इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सेंधा नमक, सोंठ और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
  • चटनी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर स्टोर करें।
Uploaded image

डायबिटीज वालों के लिए क्यों है खास?

खजूर में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करता है। अगर इस चटनी को सीमित मात्रा में खाया जाए, तो यह मीठा खाने की क्रेविंग को भी शांत करती है और सेहत पर ज्यादा असर नहीं डालती है। फिर भी डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

खजूर की चटनी के फायदे क्या हैं?

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। 
  • शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है। 
  • आयरन से भरपूर होने के कारण खून की कमी में मददगार साबित होती है।
  • इम्युनिटी बढ़ाने में सहायता करती है।

आप इस चटनी को समोसा, कचौड़ी, चाट, ढोकला, इडली या सैंडविच के साथ खा सकते हैं। यह हर स्नैक का स्वाद दोगुना कर देती है। घर पर बनी खजूर की मीठी चटनी स्वाद, सेहत और शुद्धता तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसे एक बार जरूर ट्राई करें और परिवार के साथ इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें। बोरिंग खाने के भी स्वाद में जान डालने का काम कर सकती है। 

यह जरूर पढ़ें: Khajoor Khane Ka Tarika: ज्यादा खजूर खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें इसे खाने का सही समय और तरीका
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 23:56 IST