अपडेटेड 10 October 2025 at 23:51 IST
Karwa Chauth 2025 Live Updates: सोलह श्रृंगार से सजी सुहागनों ने खोला करवा चौथ का व्रत
Karwa Chauth 2025 LIVE: करवा चौथ का व्रत आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुहागिनें इस दिन पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 10 min read

Karwa Chauth 2025 Live Updates: आज करवाचौथ का व्रत देशभर में मनाया गया है। इस दिन सुहागिने निर्जला उपवास कर अपने अपने पति की लंबी आयु के लिए सच्चे मन से पूजा भी करती हैं। वह अपने उपवास को पूरे रीति-रिवाजों के साथ में पूरा कर सकें। ऐसे में हर शहर में चांद निकलने का समय अलग होता है। तो चलिए देखते हैं करवाचौथ से जुड़े सभी अपडेट।
Karwa Chauth 2025 Chand Kab Niklega: करवा चौथ पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय
करवा चौथ 2025 का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा।
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, करवा माता और चंद्रमा की पूजा अत्यंत शुभ मानी जाती है. मान्यता है कि यह व्रत केवल पति की दीर्घायु के लिए नहीं, बल्कि सहनशीलता, प्रेम और आत्मशक्ति को जाग्रत करने का साधन भी है.
इस साल करवा चौथ की खासियत
इस बार करवा चौथ शुक्रवार को है और चतुर्थी तिथि पूरे शाम तक रहेगी. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह योग सौभाग्यवर्धक है. आज सिद्धि योग और चंद्रमा का कृत्तिका से रोहिणी नक्षत्र में गोचर होने से पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है.
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्टूबर, रात 10:54 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्टूबर, शाम 7:38 बजे
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2025
शाम 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे तक
इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2025 Moon Timing: क्यों देरी से निकलता है करवाचौथ के दिन चांद? जानें इसके पीछे क्या है विज्ञान
10 October 2025 at 21:44 IST
Karwa Chauth 2025 Manoj Tiwari: मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने गाया गीत
दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने करवा चौथ पर चांद देखकर व्रत तोड़ने के बाद गीत गाया।
10 October 2025 at 21:42 IST
Karwa Chauth 2025 Updates : भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर करवाचौथ का जश्न
दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने चांद निकलने के बाद अपना करवा चौथ का व्रत खोला।
Advertisement
10 October 2025 at 21:11 IST
Karwa Chauth 2025 Delhi CM: दिल्ली में दिखा चांद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खोल अपना व्रत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवाचौथ की रस्में निभाईं और चांद देखने के बाद पति के हाथों खोल अपना व्रत।
10 October 2025 at 21:09 IST
Karwa Chauth 2025 Celebration: दिल्ली की सीएम ने लगाए ठुमके
सिंगर जसपिंदर नरूला ने की शिरकत। इनके गानों पर लगाए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ठुमके।
Advertisement
10 October 2025 at 21:06 IST
Karwa Chauth 2025 Chandigarh: चंडीगढ़ में नजर आया चांद
चंडीगढ़: चांद देखने के बाद महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत खोला और व्रत को किया पूरा।
10 October 2025 at 20:53 IST
Karwa Chauth 2025 Lucknow: लखनऊ मवी दिखा चांद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने चांद निकलने के बाद तोड़ा करवा चौथ का व्रत।
10 October 2025 at 20:46 IST
Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi: करवा चौथ व्रत पारण विधि क्या है?
करवा चौथ पर चांद के निकलने पर चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद पति का चेहरा देखने के बाद व्रत पारण किया जाता है। व्रत पारण पति के हाथ से जल ग्रहण करके ही पूरा होता है। इसके बाद अपनी सासू मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है।
10 October 2025 at 20:44 IST
Karwa Chauth 2025 Upay: न दिखे चांद तो क्या करें?
कई बार कुछ जगहों पर करवा चौथ पर चांद नहीं दिखता है। ऐसे में चांद के दर्शन के लिए भगवान शिव के सिर पर सुशोभित चंद्रमा को देखकर या चांदी के सिक्के को लेकर दर्शन करते हुए व्रत को पूरा किया जा सकता है और उपवास को खोल जा सकता है।
10 October 2025 at 20:41 IST
Karwa Chauth 2025 Delhi NCR: नोएडा में नजर आई चांद की झलक
दिल्ली एनसीआर में चांद निकल चुका है। महिलायें रीति-रिवाजों के साथ निर्जला उपवास को पूरा करती नजर आ रही हैं।
10 October 2025 at 20:31 IST
Karwa Chauth 2025 Assam: गुवाहाटी में महिलाओं ने किया डांस
असम: करवा चौथ पर महिलाओं ने चांद दिखने का इंतजार करते हुए जश्न मनाया।
10 October 2025 at 20:11 IST
Karwa Chauth 2025 Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने की पोस्ट
खूबसूरत तस्वीरों के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत साड़ी पहनकर करवाचौथ की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।
10 October 2025 at 20:05 IST
Karwa Chauth 2025 Chand: बस निकलने वाला है करवाचौथ का चांद
अलग-अलग शहरों में चांद 15-20 मिनट देरी से निकलेगा। वहीं चांद निकलने का स्मयी 8:15 हो सकता है।
10 October 2025 at 19:43 IST
Karwa Chauth 2025 Gujarat: गांधीनगर में मनाया करवाचौथ
गुजरात: गांधीनगर में महिलाएं करवाचौथ की रस्में कर रही हैं।
10 October 2025 at 20:12 IST
Karwa Chauth 2025 Vrat Katha: करवाचौथ पर सुहागिने कर रही हैं चांद का इंतजार
देशभर के अलग-अलग हिस्सों में महिलायें सौलह शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत कथा करती हुई नजर आ रही हैं और बेसब्री से चांद का इंतजार कर रही हैं।
10 October 2025 at 19:12 IST
Karwa Chauth 2025 Punjab: अमृतसर में महिलाओं ने मनाया करवाचौथ
पंजाब: अमृतसर में महिलाएं करवाचौथ की रस्में कर रही हैं।
10 October 2025 at 19:08 IST
Karwa Chauth 2025 Uttarakhand: उत्तराखंड: देहरादून में महिलाएं करवाचौथ की रस्में कर रही हैं।
उत्तराखंड: देहरादून में महिलाएं करवाचौथ की रस्में कर रही हैं।
10 October 2025 at 19:06 IST
Karwa Chauth 2025 Puja: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की करवाचौथ की पूजा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर कई अन्य महिलाओं के साथ करवा चौथ की रस्मों में भाग लिया।
10 October 2025 at 19:04 IST
Karwa Chauth 2025 Mehndi : करवाचौथ के लिए खूबसूरत मेहंदी
दुकानों के बाहर मेहंदी वाले लाइन से एक के बाद एक मेहंदी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग सिम्पल डिजाइन पसंद कर रहे हैं तो कोई भरे हाथों वाले डिजाइन को पसंद करते नजर आ रहे हैं।
10 October 2025 at 19:03 IST
Karwa Chauth 2025 Delhi CM: करवाचौथ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
10 October 2025 at 18:18 IST
Karwa Chauth 2025 Shayari: करवाचौथ पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरी शायरी
चाँद की तरह रोशन हो मेरी दुनिया,
तुम्हारी लंबी उम्र के लिए रखा है ये व्रत।
मेरी हर दुआ बस तुम्हारे नाम है,
तुम्हारे बिना मैं अधूरा हूँ।
हैप्पी करवा चौथ मेरी प्यारी पत्नी
10 October 2025 at 18:17 IST
Karwa Chauth Live: करवा चौथ संदेश पत्नी के लिए | Romantic Wishes & Messages for Wife
"करवा चौथ का व्रत सिर्फ़ तुम्हारे लिए,
तेरी लंबी उम्र और मुस्कान मेरी दुआ है।
तुम्हारे साथ हर जन्म मिले,
बस यही मेरी सबसे बड़ी आरज़ू है।
करवा चौथ की ढेरों शुभकामनाएं मेरी जान
10 October 2025 at 18:05 IST
Karwa Chauth Mata Ki Aarti: करवा चौथ की आरती
ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया.. ॐ जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी.. ॐ जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती.. ॐ जय करवा मैया।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे.. ॐ जय करवा मैया।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे.. ॐ जय करवा मैया।
10 October 2025 at 18:03 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Ludhiana : लुधियाना में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
लुधियाना में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 23 मिनट
10 October 2025 at 18:15 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Jammu : जम्मू में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
जम्मू में चांद निकलने का समय – रात में 8 बजकर 22 मिनट
10 October 2025 at 17:48 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Bhopal : भोपाल में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
भोपाल में चांद निकलने का समय – रात में 8 बजकर 26 मिनट
10 October 2025 at 17:40 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Alwar : अलवर में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
अलवर में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 30 मिनट
10 October 2025 at 17:46 IST
Bollywood On Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड सितारों की मेहंदी
करवाचौथ पर बॉलीवुड सितारों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं, जहां लाल जोड़ा पहनकर वे पूजा कथा के लिए तैयार होकर नजर आ रही हैं।
10 October 2025 at 17:38 IST
Karwa Chauth 2025 Live Updates: Chalni Se Chand Puja: छलनी से चांद क्यों देखते हैं?
करवा चौथ की पूजा में छलनी का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है कि दीए की रोशनी वातावरण को शुद्ध करती है और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती है। जब सुहागिन महिलाएँ छलनी से चांद और फिर पति का चेहरा देखती हैं, तो यह परंपरा पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख के लिए की जाती है।
छलनी केवल एक साधन नहीं है, बल्कि यह प्रतीक है –
जीवन की बाधाओं को छानकर शुभता को स्वीकार करने का।
अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का।
प्रेम और विश्वास को और गहरा करने का।
यह रिवाज़ सदियों से महिलाओं की श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बना हुआ है।
10 October 2025 at 17:41 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Bikaner : बीकानेर में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
बीकानेर में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 42 मिनट
10 October 2025 at 17:40 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Hisar : हिसार में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
हिसार में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 29 मिनट
10 October 2025 at 17:39 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Dehradun : देहरादून में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
देहरादून में चांद निकलने का समय – रात में 8 बजकर 16 मिनट
10 October 2025 at 17:39 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Varanasi : वाराणसी में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
वाराणसी में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 10 मिनट
10 October 2025 at 17:38 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Jaipur : जयपुर में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
जयपुर में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 35 मिनट
10 October 2025 at 17:37 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Sonipat : सोनीपत में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
सोनीपत में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 26 मिनट
10 October 2025 at 17:36 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Faridabad : फरीदाबाद में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
फरीदाबाद में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 24 मिनट
10 October 2025 at 17:36 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Rohtak : रोहतक में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
रोहतक में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 28 मिनट
10 October 2025 at 17:35 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Gurugram : गुरुग्राम में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
गुरुग्राम में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 30 मिनट
10 October 2025 at 17:34 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Haridwar : हरिद्वार में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
हरिद्वार में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 17 मिनट
10 October 2025 at 17:17 IST
Karwa Chauth 2025 Sweet Dish: मीठे में हलवा का करें सेवन
करवा चौथ पर मीठा खाने की परंपरा तो है ही। ऐसे में सूजी या बेसन का हलवा खाया जा सकता है। घी और मेवों से बना हलवा तुरंत एनर्जी देता है और शरीर में शुगर लेवल को बैलेंस करता है। मीठा खाकर ही व्रत तोड़ना है तो, ध्यान रहे कि इसे कम मात्रा में ही खाएं।
10 October 2025 at 17:34 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Mumbai : मुंबई में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
मुंबई में चांद निकलने का समय – रात 9 बजकर 15 मिनट पर
10 October 2025 at 17:34 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Patna : पटना में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
पटना में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 5 मिनट पर
10 October 2025 at 17:10 IST
Karwa Chauth 2025 Puja Thali: करवाचौथ पूजा थाली में क्या-क्या रखना चाहिए?
- दीया (दीपक) - थाली में एक छोटा घी का या तेल का दीया रखें। यह प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है।
- कुमकुम और हल्दी - तिलक और पूजा के लिए।
- चावल - पूजन में शुभता का प्रतीक माना जाता है।
- रोली - पूजा में तिलक लगाने के लिए जरूरी है।
- अगरबत्ती या धूपबत्ती - वातावरण को सुगंधित और पवित्र करने के लिए आएगी काम।
- पानी का लोटा - चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- छलनी - चांद और पति को देखने के लिए।
- मिठाई या फल - व्रत खोलने के बाद सेवन के लिए जरूरी होता है।
- सिंदूर - सुहाग का प्रतीक होता है, पूजा के समय बहुत जरूरी माना जाता है।
- पान का पत्ता और सुपारी - पूजा में पारंपरिक उपयोग के लिए है जरूरी।
- रूमाल या कपड़ा - पूजा के बाद दीया ढकने के लिए काम आएगा।
- सजावट की वस्तुएं - जैसे फूल, रिबन या रंगोली से थाली को सजाएं।
10 October 2025 at 18:12 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Patna : पटना में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
पटना में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 5 मिनट पर
10 October 2025 at 17:33 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Noida : नोएडा में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
नोएडा में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 24 मिनट
10 October 2025 at 17:32 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Time Lucknow : लखनऊ में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
लखनऊ में चांद निकलने का समय – रात 8 बजकर 20 मिनट
10 October 2025 at 18:10 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Timing: क्यों देरी से निकलता है करवाचौथ का चांद?
चांद का हर दिन निकलने का समय एक समान नहीं होता है। चांद हर दिन लगभग 50 मिनट देर से उदय होता है। पृथ्वी और चंद्रमा की गति के कारण ऐसा होता है।
10 October 2025 at 17:10 IST
Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi: करवाचौथ पूजा थाली का महत्व
करवाचौथ की पूजा थाली न केवल पूजा का एक हिस्सा होती है, बल्कि यह आस्था और श्रद्धा का प्रतीक भी है। थाली में रखी हर वस्तु भगवान, चंद्रमा और पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी होती है। इसलिए थाली को साफ-सुथरा और सुशोभित रखना बहुत जरूरी है।
10 October 2025 at 17:18 IST
Karwa Chauth 2025 What To Eat: करवा चौथ का व्रत खोलते समय खाएं ये चीजें
सबसे पहले खजूर या एक गिलास नारियल पानी से व्रत खोलना सबसे अच्छा और हेल्दी माना जाता है। खजूर में नेचुरल शुगर और मिनरल्स होते हैं जो इंस्टेंट एनर्जी देते हैं, वहीं नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट कर थकान मिटाता है। उसके बाद केले, सेब या अनार जैसे हल्के फलों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को विटामिन और फाइबर देता है।
10 October 2025 at 17:12 IST
Maheep Kapoor Karwa Chauth Mehndi: महीप कपूर की मेहंदी
महीप कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर मेहंदी के खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इसे इनके मेहंदी आर्टिस्ट ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
10 October 2025 at 17:11 IST
Karwa Chauth 2025 Moon Timing: क्या है करवाचौथ का चांद निकलने का समय?
- दिल्ली - रात 8 बजकर 13 मिनट
- नोएडा - रात 8 बजकर 13 मिनट
- मुंबई - रात 8 बजकर 55 मिनट
- गांधीनगर - रात 8 बजकर 46 मिनट
- शिमला - रात 8 बजकर 06 मिनट
- कोलकाता - रात 7 बजकर 41 मिनट
- चंडीगढ़ - रात 8 बजकर 08 मिनट
- पंजाब - रात 8 बजकर 10 मिनट
- अहमदाबाद - रात 8 बजकर 47 मिनट
- भोपाल - रात 8 बजकर 26 मिनट
- हरिद्वार - रात 8 बजकर 05 मिनट
- जम्मू - रात 8 बजकर 11 मिनट
- देहरादून - रात 8 बजकर 04 मिनट
- लखनऊ - रात 8 बजकर 02 मिनट
- पटना - रात 7 बजकर 48 मिनट
- जयपुर - रात 8 बजकर 23 मिनट
- रायपुर - रात 8 बजकर 01 मिनट
- लखनऊ - 8 बजकर 02 मिनट
- कानपुर - 8 बजकर 06 मिनट
- अगरा - 8 बजकर 14 मिनट
- मथुरा - 8 बजकर 16 मिनट
- झांसी - 8 बजकर 17 मिनट
- गाजियाबाद - 8 बजकर 12 मिनट
- मेरठ - 8 बजकर 10 मिनट
- हापुड़ - 8 बजकर 10 मिनट
- गोरखपुर- 7 बजकर 53 मिनट
- अलीगढ़ - 8 बजकर 12 मिनट
- बनारस - 7 बजकर 58 मिनट
- प्रयागराज - 8 बजकर 02 मिनट
- अयोध्या - 8 बजकर 49 मिनट
- मुरादाबाद - 8 बजकर 06 मिनट
- बरेली - 8 बजकर 05 मिनट
- अमरोहा- 8 बजकर 07 मिनट
- पीलीभीत - 8 बजकर 01 मिनट
- लखीमपुर खीरी - 8 बजे
- बहराइच - 7 बजकर 57 मिनट
- मैनपुरी - 8 बजकर 09 मिनट
- एटा - 8 बजकर 10 मिनट
- देवरिया - 7 बजकर 52 मिनट
- आजमगढ़- 7 बजकर 55 मिनट
- बिजनौर - 8 बजकर 07 मिनट
- बस्ती - 7 बजकर 55 मिनट
- बलिया - 7 बजकर 52 मिनट
- शामली - 8 बजकर 11 मिनट
- शाहजहांपुर - 8 बजकर 04 मिनट
- गोंडा - 7 बजकर 57 मिनट
- मुजफ्फरनगर - 8 बजकर 09 मिनट
- उन्नाव - 8 बजकर 09 मिनट
- हरदोई - 8 बजकर 04 मिनट
- ललितपुर- 8 बजकर 18 मिनट
10 October 2025 at 17:42 IST
Raveena Tandon On Karwa Chauth 2025: रवीना टंडन ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा से लेकर कपूर खानदान में जोरों-शोरों से करवाचौथ का जश्न देखने को नजर आ रहा है। रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर करवाचौथ की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है।
10 October 2025 at 17:12 IST
Karwa Chauth 2025 Thali Decoration: थाली सजाने के आसान टिप्स
- थाली को लाल या सुनहरी थाली से सजाएं।
- सुंदर तरीके से रोली, चावल से स्वस्तिक का निशान बनाएं।
- दीये को थाली के केंद्र में रखें और आस-पास पूजा की चीजें व्यवस्थित रखें।
10 October 2025 at 18:10 IST
Karwa Chauth 2025 Mantra: करवाचौथ के दिन करें इन मंत्र का जाप
करवा चौथ पर चंद्रोदय का विशेष महत्व होता है। जैसे ही रात को चांद निकलता है, महिलाएं विधिवत पूजा कर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इस समय निम्न मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है—
मंत्र 1: ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः
मंत्र 2: ऊं श्रीं श्रीं चंद्रमसे नमः
चांद निकलने का समय और पूजा मंत्र जानकर अपना व्रत सफल बनाएं हमारे साथ LIVE जुड़े रहें और अपने शहर के चांद निकलने का सटीक समय तुरंत जानें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 16:53 IST