अपडेटेड 25 July 2024 at 15:59 IST
Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा में जरूर ले जाएं ये जरूरी सामान, सेहत का ऐसे रखें खास ख्याल
Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के दौरान किन चीजों को अपने साथ रखें, जिससे सेहत को अच्छा बनाया जा सकता है। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। 22 अप्रैल को शुरू होने वाली ये यात्रा भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में जो लोग इस यात्रा में शामिल होने वाले हैं, ये लेख उन्हीं के लिए है। इन लोगों को पता होना चाहिए कि किन चीजों को सावन यात्रा के दौरान लेकर जाए, जिससे सेहत को तंदुरुस्त बनाए जा सके और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का विघ्न ना आ सके।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कांवड़ यात्रा के दौरान किन चीजों को अपने साथ रखें। पढ़ते हैं आगे…
इन चीजों को रखें अपने पास…
- कांवड़ यात्रा सावन के महीने में शुरू होती है। ऐसे में इस मौसम में बारिश होना संभावित है। व्यक्ति को पहले से ही पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। छात्रा या रेनकोट रखने से व्यक्ति भीगने से बच सकता है और कई बीमारियों का शिकार होने से भी खुद को बचा सकता है।
- यदि आप कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं तो ऐसे में आप अपने साथ हेल्दी स्नैक्स भी जरूर रखें। हेल्दी स्नैक्स न केवल आपको एनर्जी दे सकते हैं बल्कि मखाने या फल आदि को जोड़कर प्रोटीन को भी आप अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। कावड़ यात्रा के दौरान हेल्दी स्नैक्स को खाने से व्यक्ति को थकान महसूस नहीं होती है।
- कांवड़ यात्रा के दौरान व्यक्ति पानी की बोतल रखना ना भूले। डिहाइड्रेशन के कारण कावड़ की यात्रा मुश्किल हो सकती है। वहीं व्यक्ति जल्दी थकान भी महसूस कर सकता है। ऐसे में कावड़ यात्रा के दौरान ठंडे पानी की बोतल जरूर रखें।
- व्यक्ति को ज्यादा लंबा चलना पड़ता है। ऐसे में जुटे चप्पल टूट सकते हैं। आपको एक्स्ट्रा फुटवियर में रखने चाहिए, जिससे कि ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े।
नोट -ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ चीजों को साथ ले जाने से व्यक्ति न केवल कांवड़ यात्रा पर अपनी सेहत का ध्यान रख सकता है बल्कि वह पूरी श्रद्धा से यात्रा में शामिल भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Sawan 2024: माता पार्वती ने शिवजी को किया पत्ते पहनने पर मजबूर, साथ देने पर रावण को भी मिला श्राप
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 July 2024 at 15:58 IST