अपडेटेड 14 December 2024 at 16:31 IST

Kala Namak: कब्ज और अपच को दूर करेगा काला नमक, जानें कैसे करें सेवन

How to use black salt for constipation? क्या काला नमक कब्ज में मदद करता है? कब्ज के लिए काला नमक का उपयोग कैसे करें? जानते हैं इसके बारे में...

Reasons Why You Should Choose Rock Salt
How to use black salt for digestion? | Image: Pexels

How to use black salt for digestion? सही सेहत के लिए पाचन क्रिया का भी सही होना बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग अपनी पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखने के लिए कई तरीकों को अपनाते हैं। लेकिन अपच और कब्ज यह दोनों ही आपकी पाचन क्रिया को सही नहीं रहने देती हैं। ऐसे में इन दोनों को दूर करने में काला नमक आपके बेहद काम आ सकता है। आप अपनी डाइट में काला नमक को जोड़कर अपच और कब्ज दोनों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आप काले नमक का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप काले नमक का इस्तेमाल किस प्रकार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

image

काले नमक का सेवन कैसे करें? 

  • आप काले नमक का इस्तेमाल गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। ऐसे में आप गर्म पानी में आधा चम्मच काला नमक डालें और उसे अच्छे से मिक्स करें। अब इसका सेवन करें। इससे अलग आप चाहें तो बने मिश्रण में नींबू के रस को भी मिला सकते हैं। ऐसा करके से न केवल कब्ज से राहत मिल सकती है बल्कि अपच की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है।
  • अपच की समस्या के दौरान कई लक्षण जैसे मतली की समस्या, डकार आने की समस्या और सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि दही में काला नमक डालकर खाया जाए तो इससे इन लक्षणों को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। 
  • बता दें कि यदि अजवाइन को भूनकर उसे पीस लें और उसमें एक चुटकी हींग और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें तो इससे कब्ज और अपच की समस्या को कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - लंब-काले बाल चाहिए तो रोज कच्ची खाएं ये लाल सब्जी, बनने लगेगा कोलेजन

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 16:31 IST