अपडेटेड 22 June 2024 at 16:47 IST
Kabir Das Jayanti 2024: माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय...! यहां पढ़ें कबीरदास के अनमोल वचन
Kabir Das Jayanti 2024 Wishes in Hindi: यदि आप अपने दोस्तों को कबीरदास के अनमोल वचन भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ कोट्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kabir Das Jayanti 2024 Quotes: बता दें, इस साल हम संत गुरु कबीर दास जी की 674वीं जयंती मना रहे हैं। जी हां, हर साल आज के दिन यानी 22 जून को यह खास दिन मनाया जाता है। बचपन से ही हम कबीरदास जी के प्रसिद्ध दोहे सुनते आ रहे हैं। उनमें से एक है‘ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय, औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए। ऐसे ही न जानें कबीर दास (Kabir Das) के कितने दोहे हैं जो हमारे जीवन को सही राह दिखाते हैं। ऐसे में आप कबीर दास जी की जयंती पर अपने दोस्तों को कुछ अनमोल वचन (Kabir Das Jayanti 2024 quotes 2024) उनके फोन पर भेज सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
कबीर दास जी की जयंती पर भेजें ये शानदार कोट्स (Kabir Das Jayanti 2024 Wishes, Quotes, Messages 2024 in Hindi)
दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करै न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे, दुख काहे को होय॥
Kabir Das Jayanti 2024
माला फेरत जुग गया, गया न मन का फेर।
कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर।।
Kabir Das Jayanti 2024
माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय।
एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूगी तोय॥
Kabir Das Jayanti 2024
Advertisement
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।।
Kabir Das Jayanti 2024
गुरु गोबिंद दोऊ खड़े, का के लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपने, गोबिंद दियो बताय॥
Kabir Das Jayanti 2024
Advertisement
यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान।
शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान।।
Kabir Das Jayanti 2024
पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय ।।
Kabir Das Jayanti 2024
ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय।
औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए ।।
Kabir Das Jayanti 2024
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 June 2024 at 16:47 IST