गर्मी में रोज पीएं छाछ... पेट की गैस से लेकर एसिडिटी की तक कई दिक्कत रहेगी दूर, नोट करें तड़के की आसान रेसिपी
गर्मी में जीरा छाछ पीने से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं। जानें जीरा छाछ के फायदे और घर पर तड़का छाछ बनाने की आसान रेसिपी। आप इसे रोज पी सकते हैं, जिससे आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Jeera Chaas Recipe: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे पेट की समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी होने लगती है। ऐसे में घरेलू देसी ड्रिंक जीरा छाछ एक बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है, साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। गर्मियों में रोज छाछ पीना सेहत के लिए काफी अच्छा है। वहीं, जीरा छाछ के और भी फायदे हैं।
छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। जीरा मिलाने से यह और भी असरदार हो जाता है। जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और कार्मिनेटिव गुण होते हैं, जो गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी कम करते हैं। यह नेचुरल रूप से पेट को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। रोज एक गिलास जीरा छाछ पीने से कब्ज दूर रहता है और पाचन क्रिया सुचारू बनी रहती है। खास बात ये है कि यह रेसिपी बहुत आसान है और 5 मिनट में तैयार हो जाती है।
घर पर जीरा छाछ कैसे बनाएं?
- बिना तड़का वाली जीरा छाछ के लिए 1 कप दही लें या प्लेन छाछ
- दही में पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें
- तवे पर 1 चम्मच जीरा भून लें, ठंडा होने पर दरदरा पीस लें
- छाछ में पिसा जीरा, काला नमक, चुटकी हींग और थोड़ा चाट मसाला डालें
- अच्छे से मिलाकर ठंडा-ठंडा पीएं, आप इसे खाने के साथ भी ले सकते हैं
तड़का वाली जीरा छाछ ऐसे करें तैयार
- तड़का छाछ के लिए प्लेन छाछ में काला नमक, चाट मसाला और थोड़ा भुना जीरा पाउडर मिलाएं
- एक छोटे पैन में 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल गर्म करें
- इसमें जीरा और चुटकी हींग डालें, फिर गैस बंद कर 1 पिंच लाल मिर्च पाउडर डालें
- तड़का छाछ में डालकर तुरंत ढक दें ताकि खुशबू बनी रहे
- ठंडा करके सर्व करें, स्वाद लाजवाब होगा और पेट भी फिट रहेगा
गर्मी के मौसम में छाछ को डाइट में शामिल करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पेट की छोटी-मोटी परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं।