अपडेटेड 25 August 2024 at 15:55 IST
56 Bhog Ideas: पंजीरी, बर्फी, लड्डू, सब्जी-पूरी...! श्रीकृष्ण के 56 भोग में शामिल करें ये चीजें
What to offer on Janmashtami? यदि आप जन्माष्टमी पर छप्पन भोग लगाने जा रहे हैं तो यहां दिए गए इतिहास आपके काम आ सकते हैं जानते हैं उनके बारे में
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What to offer on Janmashtami? जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर घर में छप्पन भोग लगता है। ऐसे में इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। यदि आप इस दिन भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाने जा रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि 56 भोग में किन-किन चीजों को रखें तो यहां दिए आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन-से 56 व्यंजनों का भोग लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे ...
56 भोग में क्या चढ़ाया जा सकता है?
- 56 भोग में आप सबसे पहले मीठे से शुरुआत करें। ऐसे में आप मीठे के तौर पर लड्डू गोपाल के सामने रबड़ी, लड्डू, मालपुआ, मोहनभोग, मूंग दाल का हलवा, घेवर, पेड़ा, काजू की बर्फी, पिस्ता की बर्फी, पंजीरी, माखन-मिश्री, खीर, रसगुल्ला, जलेबी आदि का भोग लगा सकते हैं।
- इससे अलग आप फलों को भी छप्पन भोग के रूप में रख सकते हैं। ऐसे में आप केला, अंगूर, आम, लीची, सेब आदि का चुनाव कर सकते हैं।
- यदि आप सब्जियों का भोग लगाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बैंगन की सब्जी, शिमला मिर्च की सब्जी, भिंडी की सब्जी, आलू टमाटर की सब्जी, सीताफल आदि का भोग लगा सकते हैं।
- वहीं आप पूरी, रोटी आदि को भी भोग का हिस्सा बना सकते हैं। इससे अलग दलिया, खिचड़ी, उपमा आदि भी भोग का भाग बन सकते हैं।
- आप चाहें तो दालों को भी भोग में जोड़ सकते हैं। लेकिन ठाकुर जी के भोग में मसूर की दाल का भोग नहीं लगता है।
- इससे अलग आप दही, चावल, कढ़ी, शहद, नारियल का पानी, बादाम का दूध, मीठे चावल, चना, शिकंजी, मठरी, शक्करपारा, चटनी, मुरब्बा, आलू बुखारा आदि को जोड़ सकते हैं।
- आप मेवे के रूप में बादाम, काजू, किशमिश, खजूर, अखरोट, मुनक्का आदि को भी छप्पन भोग में जोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Janmashtami 2024: सच्ची प्रीत का यह ईनाम है..! फोन पर भेजें ये 10 Quotes
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 15:55 IST