अपडेटेड 22 August 2024 at 20:45 IST

Janmashtami: लड्डू गोपाल के 108 नाम कौन-कौन से हैं? अपने बच्चों को दें इनमें से एक...

What is Krishna's special name? भगवान श्री कृष्ण के 108 नाम कौन कौन से हैं? इस लेख के माध्यम से जानें इसके बारे में...

krishna 108 names in hindi
krishna 108 names in hindi | Image: FREEPIK

How many names for Krishna? इस साल जन्माष्टी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन यदि आप अपने बच्चे पर श्री कृष्ण का आशीर्वाद बनाए रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए नाम आपके काम आ सकते हैं। बता दें कि श्री कृष्ण के 108 नाम बेहद यूनिक और ट्रेंडिंग हैं। ऐसे में इस लेख में दिए 108 नाम में से कोई एक नाम आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप श्री कृष्ण के कौन-से 108 नाम अपने बच्चों को दे सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में…

श्रीकृष्ण के नाम    -    नाम का अर्थ

  1. सत्य वचन -   हमेशा सत्य कहने वाले देव।
  2. सत्यव्त  -  जो देव श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले है।
  3. गोपाल -   ग्वालों के साथ खेलने वाले भगवान।
  4. गोपालप्रिया  -  जो प्रभु ग्वालों के प्रिय है।
  5. हरि   - वह ईश्वर जो प्रकृति के देवता है।
  6. ज्ञानेश्वर    -ज्ञान के भगवान 
  7. ऋषिकेश   - सभी इन्द्रियों के दाता है
  8. हिरण्यगर्भा  -  सबसे शक्तिशाली प्रजापति है
  9. श्रेष्ठ -  महान 
  10. शंतह   - शांत भाव वाले देव।
  11. अजया -   जो जीवन और मृत्यु के विजेता है।
  12. आदिदेव -   जो देवताओं के स्वामी है।
  13. अचला   - भगवान।
  14. अद्भुतह  -  अद्भुत ईश्वर।
  15. अच्युत -   अचूक प्रभु या वह जिसने कभी भूल न की हो।
  16. अदित्या   - जो देवी अदिति के पुत्र है।
  17. अमृत -   अमृत जैसा स्वरूप वाले भगवान।
  18. आनंद सागर   - सब पर कृपा करने वाले भगवान।
  19. अनादिह   - जो सर्वप्रथम है।
  20. अपराजित -  हराया न जा सके
  21. अनया -   जिनका कोई स्वामी ही न हो।
  22. अनिरुद्धा   - भगवान जिनका अवरोध न किया जा सके।
  23. अनंतजीत   - हमेशा विजयी होने वाले प्रभु।
  24. बलि -   जो सर्वशक्तिमान है।
  25. बाल गोपाल    -भगवान कृष्ण का बाल रूप।
  26. दानवेंद्रो  -  वरदान देने वाले भगवान।
  27. चतुर्भुज   - वह जिनकी चार भुजाऐ है।
  28. दयानिधि    -सब पर दया करने वाले प्रभु।
  29. दयालु -   जो करुणा के सागर है।
  30. देवेश -   ईश्वरों के भी ईश्वर।
  31. अक्षरा -   जो अविनाशी है।
  32. अजन्मा -   ईश्वर जिनकी शक्ति असीम और अनंत हो।
  33. अव्युक्ता  -  माणभ की तरह स्पष्ट देव।
  34. अनंता  -  अंतहीन देव।
  35. देवाधिदेव  -  जो देवों के देव है।
  36. देवकीनंदन  -  जो देवकी के लाल (पुत्र) है।
  37. गोविंदा  -  गाय, प्रकृति, भूमि को चाहने वाले भगवान।
  38. धर्माध्यक्ष   - वह जो धर्म के स्वामी।
  39. द्वारकाधीश -   वह जो द्वारका के अधिपति है।
  40. जगन्नाथ -   जो ब्रह्मांड के ईश्वर है।
  41. जगदीशा  -  वह प्रभु जो सभी के रक्षक है।
  42. जगद्गुरु -   वह भगवान जो ब्रह्मांड के गुरु है।
  43. ज्योतिरादित्या  -  वह भगवान जिनमें सूर्य की चमक है।
  44. जनार्धना  -  सभी को वरदान देने वाले प्रभु।
  45. जयंतह -   सभी दुश्मनों को पराजित करने वाले देवता।
  46. कामसांतक -   कंस का वध करने वाले भगवान।
  47. कमलनाथ -   वह जो देवी लक्ष्मी के प्रभु है।
  48. कमलनयन  -  वे जिनके कमल के समान नेत्र हैं।
  49. केशव  -  लंबे, काले उलझा ताले जिसने।
  50. कृष्ण -   जो सांवले रंग वाले है।
  51. कंजलोचन  -  वह भगवान जिनके कमल के समान नेत्र हैं।
  52. लोकाध्यक्ष  -  वह जो तीनों लोक के स्वामी है।
  53. लक्ष्मीकांत  -  देवी लक्ष्मी के पति है।
  54. मदन  -  वह जो प्रेम के प्रतीक है।
  55. मधुसूदन   - मधु-दानवों का वध करने वाले भगवान।
  56. माधव -   जिनके पास ज्ञान के भंडार है।
  57. मनमोहन  -  सबका मन मोह लेने वाले प्रभु।
  58. महेन्द्र  -  जो इन्द्रदेव के स्वामी है।
  59. मयूर  -  मुकुट पर मोरपंख धारण करने वाले भगवान।
  60. मनोहर   - प्रभु जो बहुत ही सुंदर रूप-रंग वाले है।
  61. मुरली  -  बांसुरी बजाने वाले प्रभु।
  62. मोहन  -  सबको आकर्षित करने वाले प्रभु।
  63. मुरली मनोहर   - मुरली बजाकर सबका मन मोहने वाले प्रभु।
  64. मुरलीधर -   बांसुरी धारण करने वाले।
  65. नारायन  -  सबको शरण में लेने वाले देव।
  66. निरंजन  -  सर्वोत्तम सबसे उत्तम।
  67. नंदगोपाल  -  जो नंद बाबा के पुत्र है।
  68. निर्गुण -   देव जिनमें कोई अवगुण नहीं है।
  69. पद्मनाभ  -  प्रभु जिनकी कमल के आकार की नाभि हो।
  70. पद्महस्ता  -  जिनके कमल की तरह हाथ हैं।
  71. परमात्मा -   सभी प्राणियों के प्रभु।
  72. परब्रह्मन  -  परम सत्य है।
  73. परम पुरुष  -  श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले भगवान।
  74. पुण्य -   निर्मल व्यक्तित्व वाले देव।
  75. पार्थसारथी  -  जो अर्जुन के सारथी है।
  76. प्रजापति  -  सभी प्राणियों के नाथ।
  77. पुरुषोत्तम  -  जो पुरषों में उत्तम है।
  78. रविलोचन -  प्रभु सूर्य जिनका नेत्र है।
  79. सहस्रपात   - प्रभु जिनके हजारों पैर हों।
  80. सहस्रजीत  -  हजारों को जीतने वाले देव।
  81. सहस्राकाश  -  हजार आंख वाले प्रभु।
  82. सनातन  -  ईश्वर जिनका कभी अंत न हो।
  83. साक्षी -   समस्त देवों के गवाह है।
  84. सर्वपालक -   सभी जन पालन करने वाले प्रभु।
  85. सर्वेश्वर  -  जो समस्त देवों से ऊंचे है।
  86. सर्वजन -   सब कुछ जानने वाले ईश्वर।
  87. श्याम  -  जिनका रंग सांवला हो।
  88. श्यामसुंदर  -  सांवले रंग में भी सुंदर दिखने वाले भगवान।
  89. विश्वात्मा  -  जो ब्रह्मांड की आत्मा है।
  90. वृषपर्व  -  जो धर्म के भगवान है।
  91. योगि  -  प्रमुख गुरु।
  92. श्रीकांत   - जो अद्भुत सौंदर्य के स्वामी है।
  93. सुरेशम -   जो सभी जीव-जंतुओं के देव है।
  94. सुमेध  -  सर्वज्ञानी प्रभु।
  95. सुदर्शन   - रूपवान प्रभु।
  96. त्रिविक्रमा  -  वह देव जो तीनों लोकों के विजेता है।
  97. स्वर्गपति  -  वह जो स्वर्ग के राजा है।
  98. वैकुंठनाथ  -  स्वर्ग में रहने वाले ईश्वर।
  99. वासुदेव  -  सभी जगह विद्यमान रहने वाले प्रभु।
  100. वर्धमानह  -  वह ईश्वर जिनका कोई आकार न हो।
  101. उपेन्द्र-    जो इन्द्र के भाई है।
  102. विश्वदक्शिनह -  जो निपुण और कुशल है।
  103. विष्णु -   वह जो भगवान विष्णु के स्वरूप है।
  104. विश्वमूर्ति   - जो पूरे ब्रह्मांड का रूप है।
  105. विश्वरूपा  -  ब्रह्मांड हित के लिए रूप धारण करने वाले प्रभु।
  106. विश्वकर्मा -   वह जो ब्रह्मांड के निर्माता है।
  107. यदवेंद्रा  -  जो यादव वंश के मुखिया है।
  108. योगिनाम्पति   - योगियों के स्वामी।

ये भी पढ़ें - Thyroid: थायराइड में दर्द कहां होता है? जानें शुरुआती लक्षण...

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 August 2024 at 17:50 IST