अपडेटेड 7 November 2024 at 14:44 IST

नवंबर में भी गर्मी... तो क्या इस अतरंगी मौसम में खा सकते हैं Dry Fruits?

Eating Dry Fruits during semi winters in hindi: नवंबर के महीने में क्या ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं? जानते हैं इसके उत्तर के बारे में...

dry fruits
क्या हम नंवबर में ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं? | Image: freepik

Eating Dry Fruits during semi winters: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। लेकिन अब भी लोगों के घरों में दोपहर के वक्त AC चल रहे हैं। हालांकि सुबह शाम की हल्की ठंड लोगों को राहत दे रही है। ऐसे में सुबह के वक्त ठंडे पानी से नहाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। लोग नहाने के लिए गीजर का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों क्या ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं? लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है। ऐसे में इसके उत्तर के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या नवंबर के इस गर्मी-सर्दी के मौसम में क्या DRY FRUITS खा सकते हैं या नहीं। पढ़ते हैं आगे…

क्या हम नंवबर में ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं?

  • बता दें कि ड्राई फ्रूट्स के रूप में अक्सर लोग काजू, बादाम, किश्मिश, अखरोट, पिस्ता आदि को जोड़ते हैं। इनकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इनके सेवन से शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। यही कारण है कि डॉक्टर्स ड्राई फ्रूट्स को सर्दी के मौसम में सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं। 
  • चूंकि नवंबर के महीने में अभी भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में काजू, बादाम, किश्मिश, अखरोट, पिस्ता आदि का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरत है। बता दें कि सेमी विंटर्स में लोग ड्राई फ्रूट्स को पानी में भीगोकर खा सकते हैं। लेकिन हर शरीर की तासीर भी अलग होती है किसी का शरीर गर्म होता है तो किसी का शरीर ठंडा होता है। ऐसे में ये लोग ड्राई फ्रूट्स को लेने की सीमित मात्रा की जानकारी पहले लें। वहीं जो लोग सर्दी खांसी से जूझ रहे हैं वे ड्राई फ्रूट्स को लेने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - Chhath Puja Rangoli 2024: छठ पूजा के मौके पर बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 November 2024 at 14:44 IST