अपडेटेड 17 March 2024 at 17:09 IST
Holi Place: होली को बनाना चाहते हैं यादगार, तो यह शहर हैं बेहदखास, आप भी करें यहां जाने का प्लान
पूरे भारत में होली की धूम देखने को मिलती है, लेकिन कुछ ऐसी खास जगहें भी हैं जहां यह त्योहार अलग तरीके से मनाया जाता है जिसकी वजह से यह दुनियाभर में मशहूर है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

India Best Holi Places: हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाने वाला होली का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे तो पूरे देश में होली की रौनक देखने को मिलती है, लेकिन भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां के होली सेलिब्रेशन की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में खूब है। इन शहरों में रंगों के त्योहार का नजारा ही कुछ अलग होता है।
वहीं कुछ लोग घर पर रहकर होली मनाते हैं, तो कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जाकर पार्टी और मस्ती करते हैं, लेकिन अगर आप इस होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो देश के इन शहरों में जा सकते हैं, जो अपनी शानदार होली सेलिब्रेशन के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन से शहर शामिल है।
होली को बनाना है यादगार, तो इन शहरों में जानें का बनाएं प्लान
उदयपुर
अगर आप इस साल अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं। इस खास दिन पर यहां की गलियां रंगों से सराबोर रहती हैं, जो त्योहार के जश्न में चार चांद लगाने का काम करती हैं।
पुष्कर
राजस्थान में स्थित पुष्कर शहर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। खासकर यहां होली पर कई लोकप्रिय त्योहार मनाए जाते हैं, जहां लोग रंगों से सराबोर होते हैं।
Advertisement
वृंदावन
होली के लिए वृंदावन दुनियाभर पर मशहूर है। यह शहर फूलों की होली के लिए देश से लेकर विदेशों तक में जाना जाता है। इसका उत्सव मुख्य तौर पर बांके बिहारी मंदिर में होता है।
बरसाना
होली के लिए बरसाना शहर काफी फेमस है। यह लट्ठमार होली के लिए जाना जाता है, जहां होली पर महिलाएं पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं।
Advertisement
मथुरा
भगवान कृष्ण का जन्म स्थान मथुरा भी अपने होली उत्सव के लिए काफी मशहूर है। यहां श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे, द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल के साथ उत्सव मनाते हैं।
आनंदपुर साहिब
पंजाब के इस शहर में होली का जश्न कमाल का होता है। यहां सिख समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर होली सेलिब्रेशन हिस्सा लेते हैं। इस खास मौके पर यहां मार्शल आर्ट्स, तलवारबाजी और कुश्ती के तरह-तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाए जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 March 2024 at 17:09 IST