अपडेटेड 14 August 2024 at 13:11 IST
Independence Day 2024 पर बनाएं मजेदार 'तिरंगा पुलाव', तीन रंगों की ये रेसिपी फौरन करें नोट
Independence Day 2024: इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपने घर में तिरंगा पुलाव बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Independence Day Special Tiranga Pulao Recipe: इस साल 15 अगस्त के दिन भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन को हर भारतीय बेहद हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करता है। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं, कई अनोखे पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आजादी का जश्न मनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ हटकर बनाना चाहते हैं तो आप घर पर ही तिरंगा पुलाव बना सकते हैं।
जी हां, तिरंगा पुलाव दिखने में जितना सुदर होता है इसका स्वाद खाने में उतना ही मजेदार भी होता है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं घर पर तिरंगा पुलाव बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
तिरंगा पुलाव बनाने की सामग्री (Ingredients for Tiranga Pulao)
- बासमती चावल: 3 कप
- लौंग: 6
- दालचीनी: 1 टुकड़ा
- इलायची: 3-4
- गाजर: 1
- प्याज (कटा हुआ): 1 कप
- हरा धनिया (कटा हुआ): 50 ग्राम
- नारियल (कसा हुआ): 1 टेबल स्पून
- पनीर (कसा हुआ): 1 कप
- घी: 1 कप
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई): 3 से 4
- लहसुन(कटा हुआ): 2 से 3
- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ अदरक
- हरी मटरः 1/2 कप
- नमकः स्वादानुसार
- नारंगी रंग, हरा रंग
तिरंगा पुलाव बनाने के विधि (Method of making Tiranga Pulao)
- तिरंगा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह से धो लें।
- अब भीगे हुए चावलों को तीन अलग-अलग भागों में बाटें।
- अब चावल के एक भाग में नारंगी रंग डालें, एक भाग में हरा रंग डालें और अन्य एक भाग को बिना किसी रंग के सिंपल तरीके से पकाएं।
- चावल के इन तीनों भागों को आपको अलग-अलग बर्तन में पकाना है, जिसके लिए आपको सबसे पहले तीनों बर्तनों को गैस पर गर्म करना है।
- अब इनमें घी गर्म होने के बाद दालचीनी, लौंग और इलायची डालें, फिर बिना रंग वाले चावल को कढ़ाई में डालकर इसमें नमक मिलाएं और अच्छी तरह से पकाएं।
- वहीं केसरिया रंग के चावलों को पकाने के लिए सबसे पहले पैन में घी डालें।
- अब इसमें नमक, प्याज और गाजर को भूनकर अच्छी तरह से पकाने के बाद केसरिया रंग के चावलों को पकने के लिए छोड़ दें।
- अब एक अन्य पैन में घी डालें और इसमें हरी मिर्च, मटर, लहसुन, अदरक, नमक डालकर अच्छी तरह से पकाएं और फिर हरे रंग के चावल इसमें डाल लें।
- जैसे ही ये तीनों चावल अच्छी तरह से पक जाएं तो गैस बंद करके इसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब क्योंकि आपको इस पुलाव को तिरंगे का टच देना है इसलिए प्लेट में सबसे पहले केसरिया रंग का चावल रखें।
- फिर बीच में सफेद रंग का चावल रखें और आखिर में हरे रंग का चावल रखें।
- ये तिरंगा पुलाव दिखने में जितना खूबसूरत होगा उतना ही खाने में भी टेस्टी होगा।
- आप आखिर में इस पर पनीर, कसा हुआ नारियल और धनिया डालकर गार्निश करके गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 August 2024 at 12:59 IST