अपडेटेड 22 February 2023 at 00:12 IST
फैमिली के साथ ट्रिप कर रहे हैं प्लान, तो इन जगहों की खूबसूरती कर रही हैं आपका इंतज़ार
अपनी फैमली (Family trip place) के साथ कही जाने का सोच रहे हैं तो बजट की चिंता मत करिए यहां देखिए कम बजट में फैमिली हॉलिडे डेस्टिनेशन
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Travel Tips: घूमने का मौसम आ गया है। वैसे तो अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना हर किसी का पसंदीदा होता है क्योंकि दफ्तर, स्कूल और कॉलेज की छुट्टी होती है। इन दिनों काफी लोग फैमली और फ्रैन्डस के साथ ट्रिप प्लान (Trip Plan) करते हैं। लेकिन घूमने के लिए फरवरी मार्च का महीना सबसे बेहतर माना जाता है। इस महीने में सर्दियां खत्म हो रही होती हैं और गर्मियों की दस्तक होती है।
ऐसे में अगर आप भी अपनी फैमली (Family trip place) के साथ कही जाने का सोच रहे हैं तो बजट की चिंता मत करिए हम आपकों ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहें जहां आप बगैर ज्यादा रुपये खर्च किए एक शानदार छुट्टी अपने परिवार के साथ बिता सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में दिल्ली-एनसीआर वालों की पहली पसंद होती मनाली, जहां अक्सर आपको दिल्ली नंबर की गाड़ियों की कतार नजर आएगी। खास तौर पर वीकेंड के दौरान तो ऐसा लगता है मानो आधी दिल्ली मनाली पहुंच गई है। यही वजह है कि मनाली अब ज्यादा भीड़-भाड़ होने लगी है। लेकिन क्या आपको पता है कि मनाली के अलावा हिमाचल प्रदेश में और भी ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। यहां भीड़-भाड़ से दूर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप प्रकृति की गोद में बैठे हैं। हम आपको ऐसे हुछ हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कुफरी- 261 किमी की दूरी पर मौजूद कूफरी बेहद खूबसूरत जगह है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो एक आम आदमी की तरह इस जगह का आपको ज़रूर तजर्बा करना चाहीए। सफेद बर्फ की चादर ओढ़े लबे सड़क पेड़ों को देखना बेहद खूबसूरत नज़ारा आपको एक अलग अनुभव देगा। पर्यटक स्कींग और घुड़सवारी का लूत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा हिमालयन नेचर पार्क, कुफरी फन वर्ल्ड और महासू चोटी मनाली भी घूमने के लिए बहूत अच्छी जगह है।
Advertisement
बिर- बिलिंग- मनाली से महज़ 156 किमी दूर है। ये जगह भी बेहद खूबसूरत है। ये जगह बजट में मौज-मस्ती के लिहाज से एकदम बेस्ट है। सर्दियों में तो यहां पहाड़ ही नहीं पेड़ भी बर्फ से ढक जाते हैं। इस दौरान यहां कई तरह के स्नो एक्टिविटीज भी होती हैं। अगर आपके पास समय हो, तो इसके आसपास भी कई देखने लायक जगहें हैं।
गुलमर्ग : गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के सबसे खास और फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। गर्मियों में यहां का मौसम बड़ा सुहाना होता है क्योंकि मार्च के महीने में यहां का तापमान मीडियम ही होता है। अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको गुलमर्ग एक बार जरूर जाना चाहिए।
Advertisement
उदयपुर
राजस्थान का एक और सबसे बेहतर टूरिस्ट प्लेस है उदयपुर, दिल्ली में अगर रहते हैं तो आप ड्राइव कर उदयपुर पहुंच सकते हैं। अरावली की पहाड़िया पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उदयपुर में लोकप्रिय मंदिर, महल और हवेलियों की सुंदरता देखते ही बनती है। उदयपुर में आप कम से ज्यादा बजट तक को होटल ले सकते हैं। खाने-पीने के लिए भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद है।
पुष्कर
परिवार के साथ मंदिर के साथ ही आउटिंग का मजा लेना चाहते हैं तो पुष्कर आपके लिए बेस्ट जगह है। पुष्कर शब्द का मतलब है कमल का फूल। हर साल यहां नवंबर में ऊंटों का सबसे बड़ा मेला लगता है। जयपुर से करीब 2 घंटे की दूरी पर पुष्कर है। इस शहर में भगवान ब्रम्हा का एक मात्र मंदिर स्थित है।
ऋषिकेश
नॉर्थ साइड के रहने वालों के लिए ऋषिकेश एक अच्छा और बजट फ्रेंडली विकल्प है। यहां लक्ष्मण झूला, गंगा आरती, जंपिंग हाइट्स, राम झूला, त्रिवेणी घाट, गीता भवन, नीलकंठ मंदिर और बीटल्स आश्रम मौजूद है।
मेघालय
पूर्वोत्तर भारत में सबसे सुंदर राज्यों में से एक है मेघालय, जो पर्यटकों को भोजन और त्योहारों के जरिए आकर्षित करता है। मेघालय आपको पहाड़ियों, घाटियों, झीलों, गुफाओं और झरनों से मंत्रमुग्ध कर सकता है। यदि आप एशिया के सबसे स्वच्छ गांव को देखना चाहते हैं, तो मावलिननॉन्ग जाना न भूलें। मेवलिनॉन्ग मेघालय का एक अद्भुत साफ-सुथरा गांव है।
हम्पी
अगर आप साउथ साइड एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप हम्पी घूमने जा सकते हैं। हम्पी बजट फ्रेंडली प्लेस है। परिवार के साथ आप यहां अच्छा समय बिता सकते हैं। हम्पी में घूमने के लिए काफी जगह है जिसमें विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, हाथी अस्तबल, रॉयल क्वीन बाथ, लोटस पैलेस, मतंग हिल, ज़ेना एंक्लोजर, बंदर महल और हंपी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में घूम सकते हैं।
आगरा
अगर आप हैरिटेज में दिलचस्पी रखते हैं तो एक बार आपको आगरा जरूर जाना चाहिए। दिल्ली से 200 किमी दूर उत्तर प्रदेश का शहर आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है। आगरा आप एक दिन के समय में भी घूम सकते हैं। इसके पास में ही फतेहपुर सिकरी और मथुरा है जहां आप अराम से घूम सकते हैं।
जैसलमेर
भारतीय इतिहास को जानने के लिए जैसलमेर का विकल्प काफी अच्छा रहेगा। सुंदर किलों, सुनसान भूमि, राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। राजस्थान के जैसलमेर के लिए देश के हर राज्य से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है।
Published By : JaseemUl Haque
पब्लिश्ड 21 February 2023 at 23:37 IST