अपडेटेड 12 March 2026 at 12:27 IST
Balloon Roti: इंडक्शन पर रोटी बनाने का सही तरीका जान लें, मेघना की रसोई के इन टिप्स से रोटी बनेगी गुब्बारे जैसी फूली
Balloon Roti: अक्सर लोगों को लगता है कि इंडक्शन कुकटॉप पर सीधी आंच न होने के कारण रोटियां गैस जैसी नरम और फूली हुई नहीं बन सकतीं। लेकिन मेघना ने सही तकनीक और कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप इंडक्शन पर भी 'बलून रोटी' तैयार कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Balloon Roti: अक्सर लोगों को लगता है कि गैस चूल्हे की आंच के बिना फूली हुई और नरम रोटी बनाना असंभव है। खासकर जब बात इंडक्शन कुकटॉप की हो, तो कई गृहिणियों की शिकायत होती है कि रोटियां या तो कच्ची रह जाती हैं या पापड़ जैसी सख्त हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही तकनीक और बर्तनों के चुनाव से इंडक्शन पर भी 'गुब्बारे जैसी फूली' रोटियां बनाई जा सकती हैं?
आइए आपको इस लेख में कुकिंग एक्सपर्ट मेघना के खास टिप्स के बारे में बताएंगे। जिसे आप अपनाकर अपने किचन में परफेक्ट Balloon Roti तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इंडक्शन पर नरम और फूली हुई रोटी बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है?
आटे का सही गूंथना है सबसे जरूरी
रोटी के फूलने का सबसे बड़ा राज उसके आटे में छिपा होता है। इंडक्शन की हीट गैस के मुकाबले ज्यादा डायरेक्ट होती है, इसलिए आटा नरम होना चाहिए।
आटा गूंथने के लिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे आटे में लचीलापन बढ़ता है।
आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे आटा सेट हो जाता है और रोटियां बेलते समय फटती नहीं हैं।
सही बर्तन का चुनाव करें
इंडक्शन पर रोटी बनाने के लिए साधारण तवा काम नहीं आता। आपको Flat Bottom वाले भारी तले के इंडक्शन फ्रेंडली तवे की जरूरत होती है। अगर तवा पतला होगा, तो रोटी जल जाएगी और फूलेगी नहीं।
Advertisement
तापमान का सेटिंग जरूर करें
गैस पर हम आंच को अपनी आंखों से देख सकते हैं, लेकिन इंडक्शन पर आपको 'वॉट' का ध्यान रखना पड़ता है।
तवे को पहले 1000W - 1200W पर गरम करें।
जब रोटी तवे पर डालें, तो तापमान को थोड़ा कम कर दें (करीब 600W - 800W)। बहुत तेज आंच पर रोटी बाहर से काली हो जाएगी और अंदर से कच्ची।
Advertisement
मेघना की रसोई का 'सीक्रेट टिप'
मेघना बताती हैं कि इंडक्शन पर डायरेक्ट आंच न होने के कारण रोटी को फुलाने के लिए कॉटन के कपड़े या चिमटे का सही इस्तेमाल जरूरी है।
रोटी को एक तरफ से हल्का सेकें और दूसरी तरफ से थोड़ा ज्यादा सेकें।
अब एक साफ सूती कपड़े को गोल बनाकर रोटी के किनारों को धीरे-धीरे दबाएं। दबाव से हवा अंदर जाएगी और रोटी गुब्बारे की तरह फूलने लगेगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 12:27 IST