अपडेटेड 8 November 2025 at 23:48 IST
Remove Stains: बिना फाड़े सफेद कपड़े से हटाएं जंग और स्याही के दाग, अपनाएं ये 3 घरेलू ट्रिक्स
Remove Stains: अगर आपके भी सफेद कपड़ों में दाग या फिर जंग के निशान पड़ जाते हैं, तो इन 3 घरेलू ट्रिक्स को इस्तेमाल करके आप इन दागों को हटा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Remove Stains: सफेद कपड़ों में अगर कभी जंग या स्याही के दाग लग जाएं, तो उन्हें हटाना बहुत आसान है। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि नॉर्मल डिटर्जेंट से आसानी से नहीं जाते हैं। ऐसे में कई बार हम अपने पसंदीदा कपड़ों को फेंकने तक की सोच लेते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। घर में रखी कुछ साधारण चीजों की मदद से आप इन जिद्दी दागों को मिनटों में साफ कर सकते हैं।
1. सिरका
अगर कपड़ों पर जंग का निशान दिखे तो सिरका आपका सबसे अच्छा उपाय साबित हो सकता है। सबसे पहले दाग वाले हिस्से को सिरके में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ें और ठंडे पानी से धो लें। दाग गहरा हो तो इसी तरह से दोबारा धोएं। सिरके की एसिडिक प्रॉपर्टी दाग को ढीला कर देती है जिससे वह आसानी से निकल जाता है।
2. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा सिर्फ बेकिंग के काम नहीं आता, यह एक नेचुरल क्लीनर होता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दाग वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ देर छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। यह तरीका जंग और स्याही दोनों दागों के लिए असरदार साबित होता है।
3. सफेद टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट भी जिद्दी दागों को हटाने में मददगार होता है। दाग पर टूथपेस्ट की पतली परत लगाएं और 5 मिनट बाद हल्के से रगड़ें। फिर कपड़े को धो लें। इससे न सिर्फ दाग हटेगा बल्कि कपड़े की चमक भी वापस आ जाएगी।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 23:48 IST