Homemade Shakarkand Atta: बिना झंझट घर पर बनाएं शकरकंद का आटा, व्रत में पूरी-पराठे बनेंगे सुपर सॉफ्ट

व्रत या उपवास के दौरान सात्विक और पौष्टिक खाना तैयार करना अक्सर एक चुनौती बन जाता है। कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरियां अक्सर सख्त हो जाती हैं, लेकिन शकरकंद का आटा इस समस्या का बेहतरीन और सेहतमंद समाधान है। यह न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है, बल्कि इससे बनने वाले व्यंजन बेहद सॉफ्ट और स्वादिष्ट होते हैं। आइए जानते हैं।

बिना झंझट घर पर बनाएं शकरकंद का आटा, व्रत में पूरी-पराठे बनेंगे सुपर सॉफ्ट
बिना झंझट घर पर बनाएं शकरकंद का आटा, व्रत में पूरी-पराठे बनेंगे सुपर सॉफ्ट | Image: Meta AI

व्रत-त्योहारों के दिनों में कुट्टू, सिंघाड़े या राजगिरे का आटा तो हम अक्सर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद के आटे का इस्तेमाल किया है? शकरकंद का आटा न सिर्फ बेहद पौष्टिक होता है, बल्कि इससे बनी पूरियां और पराठे लंबे समय तक बेहद सॉफ्ट और स्वादिष्ट बने रहते हैं। बाजार में यह आटा थोड़ा महंगा और आसानी से नहीं मिलता, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे आप बिना किसी झंझट के घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से शकरकंद का आटा बनाने की आसान विधि और इसके फायदे क्या हैं?

शकरकंद का आटा बनाने की सामग्री क्या है? 

मीठी शकरकंद
पानी

घर पर शकरकंद का आटा बनाने का तरीका

सबसे पहले शकरकंद को 2-3 बार साफ पानी से अच्छे से धो लें ताकि इसकी पूरी मिट्टी निकल जाए।
शकरकंद को कुकर में 1-2 सीटी लगाकर हल्का उबाल लें। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा नहीं गलाना है। ठंडा होने पर इसके छिलके उतार लें।
छिले हुए शकरकंद को चिप्स कटर या चाकू की मदद से बिल्कुल पतले-पतले टुकड़ों में काट लें।
इन टुकड़ों को एक सूती कपड़े पर फैलाकर 2 से 3 दिन की तेज धूप में सुखाएं। जब शकरकंद के टुकड़े एकदम कड़क और कुरकुरे हो जाएं, तो समझें कि ये पीसने के लिए तैयार हैं।
सूखे हुए टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें।
तैयार आटे को बारीक छलनी से छान लें ताकि कोई मोटा टुकड़ा न रहे। अब आपका शुद्ध और ताजा शकरकंद का आटा तैयार है!

व्रत के खाने में क्यों है यह बेस्ट? 

कुट्टू का आटा अक्सर सूखा और सख्त हो जाता है, लेकिन शकरकंद के आटे में प्राकृतिक नमी और मिठास होती है, जिससे पूरियां और पराठे बहुत मुलायम बनते हैं। 
व्रत में दिनभर की थकान दूर करने और तुरंत एनर्जी पाने के लिए शकरकंद का आटा बेस्ट ऑप्शन है।
इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो व्रत के दौरान पेट को हल्का रखता है और कब्ज की समस्या नहीं होने देता।

Advertisement

घर पर शकरकंद के आटे को कैसे स्टोर करें

इस आटे को किसी एयरटाइट कांच या प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर नमी से दूर रखें। यह आटा 3 से 4 महीने तक आराम से खराब नहीं होता है।

ये भी पढ़ें - 'कई हिंदू बेटियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हीं वो इतनी कट्टर हो जाती हैं, हां मुझे संघी...', कंगना रनौत ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड