अपडेटेड 10 May 2025 at 13:44 IST

Aam Ka Murabba: घर पर कैसे बनाएं आम का खट्टा-मीठा मुरब्बा? जानिए आसान रेसिपी

Aam Ka Murabba Recipe: आइए जानते हैं कि आप आसान तरीके से आम का मुरब्बा कैसे तैयार कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Aam Ka Murabba
आम का खट्टा-मीठा मुरब्बा | Image: Shutterstock

Aam Ka Murabba Recipe In Hindi: अगर आपको आम बेहद पसंद है तो आप इसकी आइस क्रीम, चटनी, शेक बनाने के अलावा आम का मुरब्बा भी बना सकते हैं। आम का खट्टा-मीठा मुरब्बा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि ये पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आप घर पर रहकर इसे आसानी से बना सकती हैं।

खास बात यह है कि आम का मुरब्बा आप 6 से 8 महीने तक के लिए फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं और जब मन किया तब आप इसका स्वाद अपनी थाली में परोस सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप घर बैठे ही आम का चटपटा मुरब्बा किस तरह से तैयार कर सकते हैं।

आम का मुरब्बा (Aam Ka Murabba Recipe)

सामग्री

(4-5 लोगों के लिए)

Advertisement

कच्चे आम (लंबे किस्म के, खट्टे): 1 किलो

चीनी: 1.2 किलो (स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)

Advertisement

काला नमक: 1 छोटा चम्मच

इलायची पाउडर:  ½ छोटा चम्मच

दालचीनी: 1 टुकड़ा (वैकल्पिक)

लौंग: 2–3 नग

पानी: 2 कप

विधि

आम का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लें।

अब लम्बे पतले स्लाइस या मनचाहे आकार में आम को काट लें और गुठली को निकाल लें।

कटे हुए आम को पानी में डालकर 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें, जिससे यह थोड़ा नरम हो जाएगा।

अब इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर पकने दें।

चीनी घुलने के बाद यह गाढ़ा सिरप बनने लगेगा।

इसके बाद जब मुरब्बा गाढ़ा होने लगे तो इसमें काला नमक, इलायची पाउडर, दालचीनी और लौंग डालें।

अब धीमी आंच पर 20–25 मिनट तक पकाएं जब तक आम पारदर्शी और सिरप चिपचिपा न हो जाए।

जब मुरब्बा अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद करके मुरब्बा ठंडा होने दें।

आप इसे किसी साफ और सूखे कांच के जार में भरकर स्टोर कर सकते हैं।

अगर आप इसे फ्रिज में रख रहे हैं तो यह 7-8 महीने तक फ्रेश रह सकता है।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी Aluminium Foil में पैक करते हैं खाना? हो जाएं सावधान, सेहत को होगा बड़ा नुकसान!

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 May 2025 at 13:44 IST