अपडेटेड 7 February 2026 at 12:35 IST
Soft Idli Recipe: होटल जैसी सॉफ्ट इडली को घर पर बनाएं, बस याद रखें ये आसान और खास टिप्स
Soft Idli Recipe: होटल जैसी इडली को अब आप घर पर भी बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का आसान तरीका। आपको बस याद रखनी होंगी ये खास टिप्स।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Soft Idli Recipe: साउथ इंडियन डिश इडली हर घर में पसंद की जाती है, लेकिन कई बार घर पर इसे बनाने पर इडली सख्त या पिचकी हुई निकल आती है। लोग सही बैटर और फर्मेंटेशन के बावजूद परफेक्ट सॉफ्ट इडली नहीं बना पाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी इडली एकदम सफेद, फूली और रूई जैसी मुलायम बने, तो इसके लिए कुछ आसान लेकिन बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इडली को सॉफ्ट और फ्लफी बनाने का सबसे बड़ा राज सही अनुपात और फर्मेंटेशन में छिपा होता है। उड़द दाल में मौजूद प्रोटीन और चावल का बैलेंस इडली की बनावट को तय करता है। इसके साथ ही बैटर को सही तरीके से फेंटना भी बेहद जरूरी होता है।
इडली के लिए जरूरी सामग्री
इडली बनाने के लिए चावल, बिना छिलके वाली उड़द दाल, पोहा और थोड़ा सा नमक चाहिए। पोहा इडली को ज्यादा सॉफ्ट बनाने में मदद करता है और बैटर को हल्का बनाता है।
बैटर तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अलग-अलग भिगोया जाता है। पोहे को पीसने से कुछ देर पहले भिगोना बेहतर रहता है। उड़द दाल को ठंडे पानी के साथ एकदम बारीक और फुलाने तक पीसा जाता है, जबकि चावल और पोहे को हल्का दरदरा रखा जाता है। इसके बाद दोनों बैटर को एक बर्तन में मिलाकर हाथों से अच्छी तरह फेंटा जाता है, जिससे फर्मेंटेशन बेहतर होता है।
फर्मेंटेशन क्यों है सबसे जरूरी स्टेप
इडली बैटर को 8 से 12 घंटे तक किसी गर्म जगह पर रखना जरूरी होता है। जब बैटर फूलकर दोगुना हो जाता है, तब समझिए कि वह इडली बनाने के लिए तैयार है। सही फर्मेंटेशन से इडली में हल्कापन और सॉफ्टनेस आती है।
Advertisement
कैसे स्टीम करें इडली
फर्मेंटेड बैटर में नमक मिलाने के बाद इडली स्टैंड को हल्का तेल लगाकर ग्रीस किया जाता है। बैटर को मोल्ड में डालकर मीडियम आंच पर 10 से 12 मिनट तक स्टीम किया जाता है। स्टीमिंग के बाद इडली को तुरंत निकालने के बजाय 1 से 2 मिनट ठंडा होने देना चाहिए, जिससे इडली टूटती नहीं है। इडली को ज्यादा देर तक स्टीम न करें क्योंकि इससे वह सख्त हो सकती है। बैटर को बहुत ज्यादा इधर- उधर करना भी नुकसानदायक हो सकता है। सही समय और टेंपरेचर का ध्यान रखेंगे तो इडली हर बार परफेक्ट बनकर तैयार होगी।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 12:35 IST