Ragi Soup Recipe: सर्दियों में सुबह बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर रागी सूप, पूरे दिन रहेंगे एक्टिव; नोट करें रेसिपी
Ragi Soup Recipe: अगर आप भी सर्दियों में हेल्दी और एक्टिव रहना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में रागी सूप बनाने के बारे में विस्तार से बताएंगे। आप सभी सामग्री को तुरंत नोट कर लें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ragi Soup Recipe: सर्दियों के मौसम में हम लोग सुस्त हो जाते हैं। इस मौसम में न तो खाना खाने का मन करता है और न ही पानी पीने का। ऐसे आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए आपको इस मौसम में हेल्दी और फीट रहने के लिए अपने डाइट में बदलाव करने की जरूरत है।
अक्सर हम सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो न केवल बनाने में आसान हो, बल्कि पौष्टिक भी हो। अगर आप भी चाय-कॉफी से हटकर कुछ हेल्दी तलाश रहे हैं, तो रागी सूप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें, रागी, जिसे 'फिंगर मिलेट' भी कहा जाता है, ये पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि क्यों यह सूप आपकी सेहत के लिए अच्छा है और इसे किस तरह बनाना है?
रागी सूप बनाने के लिए क्या चाहिए?
- रागी का आटा
- बारीक कटी सब्जियां
- प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट
- काली मिर्च पाउडर
- नमक
- पानी
- मक्खन या घी
- हरा धनिया
रागी सूप किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले एक कटोरी में 3 चम्मच रागी का आटा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक पतला घोल तैयार कर लें।
- एक पैन में घी या मक्खन गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब अपनी पसंद की सभी बारीक कटी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
- सब्जियों में 3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और उबाल आने दें।
- जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी करें और रागी का घोल धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते रहें। इसे चलाना जरूरी है ताकि सूप नीचे से चिपके नहीं।
- सूप को 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। आखिर में इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
रागी सूप पीने के क्या-क्या फायदे हैं?
हड्डियों की मजबूती के लिए रागी सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को सुधारने में मदद करता है। ग्लूटेन-फ्री होने के कारण यह पेट के लिए हल्का होता है और आसानी से पच जाता है।