अपडेटेड 15 January 2026 at 14:34 IST
Puri in Cooker Without Oil: सेहत को नुकसान से बचाना है? तो बिना तेल कुकर में घर पर बनाएं फुली हुई पूरियां, ये है आसान रेसिपी
Puri in Cooker Without Oil: कुकर में बिना तेल के फुली फुली पूरियां बनाई जा सकती है। इसे बनाने में समय भी काफी बचता है। तो अभी नोट करें आसान सी रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Puri in Cooker Without Oil: सर्दियों में पूरी और पकौड़े खाने का खूब मन करता है। लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोग तला भूना खाने से बचते हैं। लेकिन पूरी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। पूरी सब्जी बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर किसी को पसंद आता है। लेकिन इन दिनों लोग ऑयल फ्री फूड की तरफ रूख कर रहे हैं। ऐसे में लोग पूरियां भी बिना तेल वाली खाना चाहते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुकर में फूली फूली पूरियां कैसे बना सकते हैं। जानते हैं स्पेट बाय स्टेप।
कुकर में पूरियां बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- गेहूं का आटा 2 कप
- नमक
- अजवाइन आधा छोटा चम्मच
- गुनगुना पानी आटा गूंथने के लिए
कुकर में फूली फुली पूरियां बनाने का तरीका
1. एक बर्तन में आटा, नमक और अजवाइन मिलाएं।
2. गुनगुने पानी की मदद से एक सख्त आटा गूंथ लें।
3. आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
4. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पूरी के आकार में बेल लें।
5. कुकर में 1-2 गिलास पानी डालें।
6. उसके अंदर एक स्टैंड रखें।
7. अब एक ऐसी प्लेट लें जो कुकर के अंदर आसानी से आ जाए।
8. प्लेट को हल्का सा तेल लगाकर गीला कर लें ताकि पूरियां चिपके नहीं।
9. प्लेट पर पूरियां रखें और उसे स्टैंड के ऊपर रख दें।
10. अब कुकर का ढक्कन बंद करें लेकिन सीटी निकाल दें।
11. इसके बाद तेज आंच पर 3-5 मिनट तक भाप में पकने दें।
12. भाप से पूरियां फूल जाएंगी और पक जाएंगी।
13. अब इसे परोसें।
कुकर में बनाई गई फूली फुली पूरियां खाने में तो स्वादिष्ट होती ही हैं, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इसे आप अपने परिवार के साथ मिलकर आसानी से बना सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं। तो आप भी इसे ट्राइ कर सकते हैं, इससे तेल से गर्म बूंदें लगने का खतरा भी नहीं रहता और कड़ाई भर तेल की जरूरत भी नहीं पड़ती। तेल न होने की वजह से ये सेहत के लिए और भी फायदेमंद बन जाती है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 January 2026 at 14:34 IST