अपडेटेड 8 February 2026 at 22:16 IST

Parwal Bhaja Recipe: घर पर बनाएं परवल की चटपटी सब्जी भाजा, खाते ही हो जाएंगे फैन, नोट कर लें बनाने की आसान रेसिपी

How To Make Parwal Bhaja: अगर आप रोज की सब्जियों में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह परवल भाजा रेसिपी बना सकते हैं। इसका स्वाद ऐसा है कि खाने वाले खाते ही इसके फैन हो जाएंगे।

how to make parwal bhaja recipe at home Bihari style dish Indian food chatpata and masaledar spicy
चटपटी परवल भाजा बनाने की रेसिपी | Image: Pixabay/Freepik

Parwal Bhaja Recipe In Hindi: अगर आप रोज-रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला बनाना चाहते हैं, तो परवल भाजा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह एक आसान और टेस्टी रेसिपी है, जिसे आप लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं। कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी स्वाद में जबरदस्त लगती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी-

परवल भाजा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

Uploaded image
  • 250 ग्राम परवल 
  • 2 से 3 टेबलस्पून सरसों का तेल 
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर 
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 हरी मिर्च  

परवल भाजा बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले परवल को अच्छे से धो लें और पतले-पतले गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें।
  • तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालें और हल्का भुनने दें।
  • इसके बाद कटे हुए परवल डालें और मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाते रहें, बीच-बीच में चलाते रहें ताकि जले नहीं।
  • जब परवल नरम हो जाएं और हल्के कुरकुरे भी लगें, तो गैस बंद कर दें।
Uploaded image

गरमागरम परवल भाजा को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें। इसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

परवल खाने के फायदे  क्या हैं?

  • परवल पाचन को दुरुस्त रखता है।
  • यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होता है।

यह जरूर पढ़ें:  How To Store Ginger: इन टिप्स की मदद से अदरक को रखें कई दिनों तक ताजा, न आएगी बदबू और स्वाद भी रहेगा बरकरार
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 22:16 IST