अपडेटेड 6 February 2026 at 19:55 IST

Mushroom Shimla mirch Bhujiya Recipe: घर पर इस तरह बनाएं मशरूम और शिमला की स्वादिष्ट भुजिया, सभी पूछेंगे आपकी रेसिपी

Mushroom Shimlamirch Bhujiye Recipe: अगर आप बोरिंग सब्जियों से हटकर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो बनाने में आसान हो और स्वाद में लाजवाब, तो मशरूम और शिमला मिर्च की भुजिया एक परफेक्ट चॉइस है। यह डिश न केवल पौष्टिक है, बल्कि इसमें मशरूम का 'अर्थी' फ्लेवर और शिमला मिर्च का क्रंच मिलकर एक शानदार अनुभव देता है। आइए इस स्वादिष्ट भुजिया को बनाने के बारे में जानते हैं।

Mushroom Shimla mirch Bhujiye Recipe
Mushroom Shimla mirch Bhujiye Recipe | Image: Freepik

Mushroom Shimla mirch Bhujiye Recipe: अक्सर जब घर पर कोई खास सब्जी बनाने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में पनीर या मलाई कोफ्ता जैसी भारी चीजें आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी मशरूम और शिमला मिर्च की सूखी भुजिया ट्राई की है? यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान और सेहत के लिए फायदेमंद है। आपको बता दें,मशरूम की सोफ्टनेस और शिमला मिर्च का कुरकुरापन जब मसालों के साथ मिलता है, तो एक ऐसा स्वाद उभरता है जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा। आइए इस लेख में जानते हैं।

मशरूम शिमला मिर्च की भुजिया बनाने के लिए क्या चाहिए? 

  • मशरूम 
  • शिमला मिर्च 
  • प्याज 
  • टमाटर 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • हरी मिर्च
  • मसाले
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • धनिया पाउडर 
  • गरम मसाला 
  • तेल
  • जीरा
  • हरा धनिया
  • नमक

ये भी पढ़ें - Chokar Ka Chilla Kaise Banaye: घर पर कैसे बनाएं चोकर का चिला? जानें बनाने का तरीका 

मशरूम शिमला मिर्च की भुजिया कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले मशरूम को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसकी गंदगी निकल जाए। अब मशरूम और शिमला मिर्च को अपनी पसंद के अनुसार स्लाइस या क्यूब्स में काट लें।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद बारीक कटे हुए प्याज डालें और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। एक मिनट भूनने के बाद कटे हुए टमाटर और नमक डालें। टमाटर के नरम होने तक इसे पकाएं। अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
  • अब तैयार मसाले में कटे हुए मशरूम और शिमला मिर्च डाल दें। इन्हें अच्छे से मिलाएं ताकि मसाला पूरी तरह लिपट जाए। ध्यान रहे, मशरूम पकते समय पानी छोड़ता है, इसलिए इसे ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
  • जब सब्जी का पानी सूख जाए और सब्जियां गल जाएं, तो ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें। 2 मिनट तक बिना ढके इसे तेज आंच पर भूनें ताकि भुजिया का असली स्वाद निखर कर आए।
  • मशरूम में खुद का काफी पानी होता है, इसलिए सब्जी में अलग से पानी डालने की गलती न करें। 
  • अगर आपको शिमला मिर्च का क्रंच पसंद है, तो इसे मशरूम के आधा पक जाने के बाद डालें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 19:55 IST