Makhane Ki Sabji Recipe: अचानक मेहमान आ जाएं तो सिर्फ 15 मिनट में बनाएं मखाने की यह लजीज सब्जी, हर कोई पूछेगा बनाने का राज; नोट करें आसान रेसिपी
Makhane Ki Sabji Recipe: अगर आपके घर मेहमान अचानक से आ जाएं और आपको समझ न आए कि इतना जल्दी क्या स्वादिष्ट बना दें। जिससे सभी खुश हो जाएं तो आइए आपको इस लेख में बताएंगे मखाने की सब्जी बनाने के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Makhane Ki Sabji Recipe: घर पर अचानक मेहमानों का आ जाना खुशियों की बात होती है, लेकिन अक्सर हम इस उलझन में पड़ जाते हैं कि इतनी जल्दी क्या खास बनाया जाए। अगर आप पनीर और मशरूम से हटकर कुछ नया और शाही खिलाना चाहते हैं, तो 'मखाने की सब्जी' एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत से भरपूर और बनाने में बेहद आसान भी है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं मखाने की ऐसी ग्रेवी वाली सब्जी जो सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी और इसका स्वाद किसी फाइव स्टार होटल की डिश से कम नहीं लगेगा। आइए आपको इस लेख में मखाने की सब्जी बनाने की रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
मखाने के सब्जी बनाने के लिए सामग्री
मखाने
टमाटर
प्याज
काजू
अदरक-लहसुन पेस्ट
दही
मसाले
तड़का।
तेल/घी
हरा धनिया
मखाने की सब्जी किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और मखानों को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें। भूनने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
- उसी कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें जीरा, तेज पत्ता, इलायची और दालचीनी डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो बारीक कटा प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन निकलने तक पकाएं।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें। साथ ही हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे। अब इसमें काजू का पेस्ट और फेंटा हुआ दही डालें। ध्यान रहे, दही डालते समय आंच धीमी रखें ताकि वह फटे नहीं।
- जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें एक कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें। ग्रेवी में उबाल आने दें। अंत में इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी क्रश करके डालें।
- अब तैयार ग्रेवी में भुने हुए मखाने डालें और 2 मिनट के लिए ढंक दें ताकि मखाने मसालों को सोख लें। याद रखें मखाने डालने के बाद इसे ज्यादा देर न उबालें।
- अगर आप इसे और ज्यादा शाही बनाना चाहते हैं तो आप इसमें थोड़े से भुने हुए मटर भी डाल सकते हैं।