Lauki Halwa Recipe: बिना मावा के भी बनाएं एकदम रिच और टेस्टी लौकी का हलवा, अभी नोट करें रेसिपी
Lauki Halwa Recipe: मीठा खाने की इच्छा हो और घर में मावा न हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना मावे के भी हलवाई जैसा रिच और टेस्टी लौकी का हलवा आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस लेख को जरूर पढ़ें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Lauki Halwa Recipe: जब भी घर में कुछ मीठा बनाने की बात आती है, तो गाजर का हलवा या मूंग दाल का हलवा सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन क्या आपने कभी लौकी का हलवा ट्राई किया है? लौकी न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसका हलवा भी बेहद स्वादिष्ट और लाइट होता है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि बिना मावा के हलवा उतना रिच नहीं बनेगा, लेकिन यह एक मिथक है। आज हम आपको दूध और मलाई के सही इस्तेमाल से हलवाई जैसा लजीज लौकी का हलवा बनाने की विधि बताएंगे।
लौकी का हलवा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- लौकी
- फुल क्रीम दूध
- चीनी
- देसी घी
- घर की ताजी मलाई
- इलायची पाउडर
- कटे हुए मेवे
ये भी पढ़ें - Uric Acid Control Drinks: यूरिक एसिड का नेचुरल इलाज, ये 8 ड्रिंक्स हैं आपके लिए ‘रामबाण’
लौकी का हलवा किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें। अब इसे कद्दूकस करें। ध्यान रहे कि लौकी का सिर्फ बाहरी हिस्सा ही कद्दूकस करें, बीच वाला बीज वाला हिस्सा हटा दें। कद्दूकस करने के बाद इसे ज्यादा देर न रखें, वरना लौकी काली पड़ सकती है।
- एक भारी तले वाली कड़ाही में 2 चम्मच घी गरम करें। अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। भूनने से लौकी का कच्चापन निकल जाएगा और इसका स्वाद बढ़ जाएगा।
- अब कड़ाही में फुल क्रीम दूध डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि दूध पूरी तरह सूख न जाए और लौकी नरम न हो जाए। इसमें थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें।
- जब दूध सूखकर गाढ़ा होने लगे, तब इसमें ताजी मलाई और चीनी डालें। मलाई डालने से हलवे में वही दानेदार टेक्सचर आएगा जो मावा डालने से आता है। चीनी घुलने के बाद हलवा फिर से थोड़ा गीला होगा, इसे लगातार चलाते हुए सुखाएं।
- अब बचा हुआ घी, इलायची पाउडर और केसर डालें। अंत में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब हलवा कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे और घी अलग होने लगे, तो समझ लीजिए कि आपका शानदार लौकी का हलवा तैयार है।