अपडेटेड 27 January 2026 at 23:07 IST
Home Jalebi Making: घर पर 10 मिनट में इस तरह बनाएं जलेबी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
Home Jalebi Making: जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना स्वाभाविक है, लेकिन अक्सर हम इसे बनाने के झंझट से डरते हैं। अब आपको चाशनी में डूबी इस रसीली मिठाई के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं है। आसान रेसिपी की मदद से आप मात्र 10 मिनट में अपने किचन में हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली जलेबी तैयार कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Home Jalebi Making: भारतीय मिठाइयों की बात हो और गरमा-गरम, रसीली जलेबी का जिक्र न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। अक्सर हमें लगता है कि हलवाई जैसी कुरकुरी और जालीदार जलेबी बनाना एक मुश्किल काम है, जिसमें घंटों का समय लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप मात्र 10 मिनट में अपने किचन में बाजार से भी बेहतर जलेबी तैयार कर सकते हैं? हम आपको बताने जा रहे हैं 'इंस्टेंट जलेबी' बनाने की वो सीक्रेट रेसिपी, जिसे खाने के बाद आप बाहर की जलेबी लाना भूल जाएंगे।
जलेबी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मैदा
- दही
- ईनो
- घी/तेल
- चीनी
- पानी
- केसर या फूड कलर
- इलायची पाउडर
ये भी पढ़ें - Arijit Singh Retirement: टूट गया करोड़ों फैंस का दिल, अरिजीत सिंह ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास
जलेबी किस तरह बनाएं?
जलेबी बनाने से पहले चाशनी तैयार करना जरूरी है। एक बर्तन में 1.5 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। जब चाशनी चिपचिपी हो जाए तो गैस बंद कर दें। याद रखें, चाशनी गुनगुनी होनी चाहिए।
- एक बाउल में मैदा और दही को अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा लेकिन गिरने वाला घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न हों।
- जब आप जलेबी तलने के लिए तैयार हों, तब घोल में ईनो या बेकिंग पाउडर डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। इससे जलेबी तुरंत फूलेंगी और कुरकुरी बनेंगी।
- एक पाइपिंग बैग या सॉस की बोतल में घोल भरें। एक चौड़ी कड़ाही में घी या तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो गोल-गोल घुमाते हुए जलेबियां बनाएं। इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- तली हुई गरम जलेबियों को तुरंत चाशनी में डाल दें। इन्हें केवल 30-40 सेकंड तक चाशनी में रहने दें ताकि ये रस सोख लें, फिर बाहर निकाल लें।
- जलेबी तलते समय आंच मध्यम होनी चाहिए। बहुत तेज आंच पर जलेबी जल जाएगी और धीमी आंच पर वह तेल सोख लेगी।
- अगर चाशनी में गंदगी दिखे, तो उबलते समय एक चम्मच दूध डाल दें, गंदगी ऊपर आ जाएगी जिसे आप हटा सकते हैं।
- अगर आप और ज्यादा कुरकुरी जलेबी चाहते हैं, तो घोल में एक चम्मच चावल का आटा मिला सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 January 2026 at 23:06 IST