अपडेटेड 25 November 2025 at 22:36 IST
Jaggery Chai: दूध में गुड़ मिलाने का यह तरीका अपनाएं, चाय फटने की टेंशन हमेशा के लिए होगी खत्म
Jaggery Chai: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब भी गुड़ की चाय बनाते हैं तो चाय फट जाती है? आइए इस लेख में हम आपको गुड़ की चाय को बनाने का सही तरीका के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Jaggery Chai: ठंड का मौसम आते ही गरमाहट भरी चाय पीने का मन करता है। वहीं जब हेल्थ के साथ स्वाद की बात की जाए तो गुड़ वाली चाय लोग पीना पसंद करते हैं। चीनी से होने वाले नुकसानों को देखते हुए, गुड़ को सबसे अच्छा माना जाता है। गुड़ में आयरन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे साधारण चाय से कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
हालांकि, गुड़ की चाय बनाने वाले हर व्यक्ति को यही शिकायत होती है कि दूध फट जाती है। इसलिए लोग डर से गुड़ वाली चाय नहीं बनाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख में गुड़ वाली चाय बनाने के आसान तरीके के बारे में बताएंगे। जिससे आपकी चाय फटेगी नहीं और बेहद- स्वादिष्ट भी बनेगी।
गुड़ वाली चाय कैसे बनाएं?
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें। इसमें चाय पत्ती, अदरक, इलायची या चाय मसाला डालकर अच्छी तरह उबालें। आपको चाय का एक स्ट्रॉन्ग बेस तैयार करना है, जिसे पकने में 4-5 मिनट लगें।
- दूसरे बर्तन में, जरूरत के हिसाब से दूध लें और उसे भी अच्छे से गर्म करके एक उबाल आने दें। आंच धीमी कर दें या बंद कर दें।
- यहीं पर ज्यादातर लोग गलती कर देते हैं। गुड़ को कभी भी उबलते हुए चाय के मिश्रण या दूध में सीधे न डालें।
- आप जिस कप या गिलास में आपको चाय पीनी है, उसमें अपनी मिठास के अनुसार गुड़ डालें।
- दूसरा विकल्प यह है कि तैयार काढ़े को आंच से हटाकर 30 सेकंड के लिए ठंडा होने दें। फिर, इसमें गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि वह पूरी तरह घुल न जाए।
- एक बार जब आप गुड़ डाल दें, तो चाय को दोबारा तेज आंच पर बिल्कुल न उबालें। बस धीमी आंच पर 10-15 सेकंड के लिए एक हल्का-सा उबाल दे सकते हैं, ताकि सभी स्वाद मिल जाएं।
ये भी पढ़ें - Mesh Rashifal 2026: साल 2026 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? यहां पढ़ें वार्षिक राशिफल
गुड़ की चाय पीने के फायदे क्या है?
गुड़ की चाय पीने से एसीडिटी नहीं बनती है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, गुड़ एक तरह का क्लींजिंग एजेंट होता है, जो फेफड़ों को साफ रखता है। इसे पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और सर्दी में आलस और कमजोरी नहीं होती है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 22:36 IST