Hair Mask: सिल्की-सिल्की बालों के लिए दही में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, रूखे बाल हो जाएंगे सॉफ्ट और शाइनी

गर्मी में क्या आपके बाल भी रूखे और बेजान हो गए हैं? दही, शहद, केला, एलोवेरा जैसे घरेलू नुस्खों से बालों को फिर से सॉफ्ट, चमकदार और स्वस्थ बनाया जा सकता है। जानें आसान तरीके, पढ़ें पूरी खबर।

benefits of applying curd on hair
गर्मी में रूखे बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी | Image: Freepik

Soft Hair Tips: गर्मी का बढ़ता तापमान न सिर्फ स्किन बल्कि बालों की भी नमी छीन लेता है। तेज धूप, यूवी किरणें, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण बाल रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे दिखने लगते हैं। कई महिलाएं और पुरुष इससे काफी परेशान हैं। महंगे सैलून ट्रीटमेंट या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह कुछ सरल घरेलू उपाय अपनाकर बालों को अंदर से हाइड्रेट किया जा सकता है। ये नुस्खे नेचुरल चीजों से बने हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और टूटने से बचाते हैं।

1. दही और शहद का हेयर मास्क

दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड रूखेपन को दूर करता है। एक कटोरी ताजा दही में दो चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। अच्छे से फेंटकर बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएं। 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें। नियमित इस्तेमाल से बाल कोमल और चमकदार हो जाते हैं।

2. पके केले और नारियल तेल का मास्क

केला पोटैशियम और विटामिन से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत और लचीला बनाता है। एक पका केला अच्छी तरह मसल लें। इसमें एक चम्मच नारियल तेल या बादाम तेल मिलाएं। 40 मिनट बालों पर लगाकर रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

3. एलोवेरा और अरंडी तेल

एलोवेरा स्कैल्प की मरम्मत करता है और गहराई से नमी पहुंचाता है। चार चम्मच ताजी एलोवेरा जेल में एक चम्मच अरंडी तेल मिलाकर मालिश करें। एक घंटे बाद धो लें।

Advertisement

4. अंडा और जैतून तेल

क्षतिग्रस्त बालों के लिए अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। एक अंडे का पीला भाग लेकर दो चम्मच जैतून तेल मिलाएं। 20-25 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें।

ये उपाय सस्ते, आसान और सुरक्षित हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट्स की सलाह है कि स्वस्थ बालों के लिए सही डाइट, पर्याप्त पानी और हल्का शैंपू भी जरूरी है। गर्मियों में बालों की देखभाल अपनाकर आप उन्हें सॉफ्ट, सिल्की और स्वस्थ रख सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी...', सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की दो टूक

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड