अपडेटेड 13 March 2026 at 18:22 IST

How To Keep Banana Fresh For Long: गर्मियों में केले 1-2 दिन में ही हो जाते हैं खराब? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, हफ्तों तक रहेंगे फ्रेश

How To Keep Banana Fresh For Long: गर्मियों के समय में क्या आपके भी घर में रखे हुए केले काले पड़ने के बाद खराब होने लगते हैं। अगर ऐसा है, तो इन ट्रिक्स को अपना सकते हैं जिससे हफ्तों तक बिलकुल फ्रेश रहेंगे केले।

banana storage tips
banana storage tips | Image: freepik

How To Keep Banana Fresh For Long: केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर घर में खाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह बहुत जल्दी पककर काला पड़ने लगता है। अक्सर देखा जाता है कि पके हुए केले 1 से 2 दिन में ही धब्बेदार होकर गलने लगते हैं। कई लोग इसी वजह से कम मात्रा में केले खरीदते हैं। हालांकि कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर केले को लंबे समय तक ताजा और कड़ा रखा जा सकता है। सही तरीके से स्टोर करने पर केले कई दिनों तक खराब नहीं होते और उनका स्वाद भी बना रहता है। आइए आपको बताते हैं इन ट्रिक्स के बारे में...

केले खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान

जब भी केले खरीदें तो कोशिश करें कि सभी केले एक जैसे पके हुए न हों। कुछ केले पूरी तरह पके हुए लें जिन्हें तुरंत खाया जा सके, जबकि कुछ हल्के कच्चे या कम पके हुए केले लें। इससे केले धीरे-धीरे पकेंगे और लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

केलों को गुच्छे से अलग करके रखें

केले को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उन्हें गुच्छे से अलग कर देना एक अच्छा तरीका माना जाता है। जब केले एक साथ गुच्छे में रहते हैं तो वे तेजी से पकने लगते हैं। ऐसे में उन्हें अलग-अलग रखने से पकने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और वे ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं।

डंठल को कवर करें

केले के डंठल से एथिलीन गैस निकलती है, जो फल को तेजी से पकने में मदद करती है। यदि केले के डंठल को पॉलिथिन या क्लिंग रैप से अच्छी तरह लपेट दिया जाए तो एथिलीन गैस का असर कम हो जाता है। इससे केले जल्दी काले नहीं पड़ते और ज्यादा समय तक सेफ और फ्रेश रहते हैं।

Advertisement

दूसरे फलों से अलग रखें केले

केले को कभी भी सेब जैसे फलों के साथ नहीं रखना चाहिए। कई फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे आसपास रखे फल तेजी से पकने लगते हैं। ऐसे में केले को अलग टोकरी या फल रखने की जगह पर रखना बेहतर होता है। इससे उनके जल्दी खराब होने की संभावना कम हो जाती है।

केला हैंगर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

आजकल बाजार में केले रखने के लिए खास तरह के हैंगर भी मिलते हैं। इनमें केले टांगकर रखने से उन पर दबाव नहीं पड़ता और वे जल्दी खराब नहीं होते। इस तरीके से केले कई दिनों तक ताजे बने रह सकते हैं।

Advertisement

विटामिन सी का इस्तेमाल कर सकते हैं

केलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए विटामिन सी की टैबलेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए विटामिन सी की गोली को पानी में घोल लें और उस पानी से केले को हल्के से धो लें। इससे केले जल्दी काले नहीं पड़ते और उनकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।

केलों को सही टेंपरेचर में रखें

केलों को गलने से बचाने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा गर्म जगह पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही उन्हें फ्रिज में रखने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे उनका छिलका जल्दी काला पड़ सकता है। केले को हमेशा नॉर्मल कमरे के तापमान पर रखना बेहतर होता है। चाहें तो उन्हें वैक्स पेपर से हल्के से ढककर भी रखा जा सकता है ताकि वे ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता है। 

यह भी पढ़ें: Ahaan-Aneet 'सैयारा' के बाद अनीत पड्डा और अहान पांडे ने फिर मिलाया हाथ

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 18:22 IST