अपडेटेड 4 November 2025 at 10:38 IST
Honey: नकली शहद तो नहीं खा रहे आप? 2 मिनट में घर बैठे असली-नकली की पहचान करना होगा आसान, फॉलो करें ये टिप्स
शहद को आयुर्वेद में गुणों का खजाना माना जाता है। शहद का इस्तेमाल पेट की समस्या से लेकर स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए खूब किया जा सकता है, लेकिन शहद का इस्तेमाल करना तब गलत साबित हो जाता है, जब नकली शहद का उपयोग करते हैं। आप आसानी से नकली-असली शहद की पहचान कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Fake or Real Honey: सर्दियों के मौसम में भारतीय घरों में शहद का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजदू होते हैं। इसलिए कई लोग सर्दियों में शहद का इस्तेमाल कई लोग खांसी और गले की खराश की परेशानी को दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
शहद का इस्तेमाल सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी कई लोग करते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में कई लोग शहद का इस्तेमाल रोटी आदि व्यंजनों के साथ खूब खाना पसंद करते हैं। पूजा-पाठ में भी शहद का उपयोग खूब किया जाता है। शहद सेहत और स्किन के लिए सही तो होता है, लेकिन जब नकली शहद का इस्तेमाल करते हैं, कई नुकसान भी होते हैं। इसलिए हम आपको कुछ शानदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आसानी से नकली-असली शहद की पहचान कर सकते हैं।
पानी से टेस्ट करें शहद
असली और नकली शहद की पहचान आप पानी द्वारा आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास में पानी लीजिए और पानी में 1-2 चम्मच शहद को डालें। अगर शहद सही होगा, तो शहद गिलास के तले मे बैठ जाएगा। अगर शहद नकली होगा, तो पानी में आसानी से घुल जाता है।
पेपर टेस्ट
असली और नकली शहद की पहचान पेपर के द्वारा आसानी से कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए सबसे पहले पेपर पर शहद की कुछ बूंदों को डालें। अगर शहद को पेपर सोख लेता है, तो समझ जाएं कि शहद नकली है। असली शहद पेपर के ऊपर जस का तस बना राहत है।
Advertisement
ब्रेड के टेस्ट
असली और नकली शहद की पहचान आप ब्रेड के द्वारा भी कर सकते हैं। इसके लिए शहर में से एक चम्मच लेकर ब्रेड पर अच्छे से लगा दीजिए और कुछ समय के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद अगर ब्रेड नरम एयर गीली हो जाती है, तो शहद नकली है। अगर ब्रेड कठोर है, तो शहद में किसी चीज की मिलावट नहीं है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 November 2025 at 10:38 IST