अपडेटेड 10 February 2026 at 15:00 IST
How To Grow Mushroom At Home: कम खर्च में घर पर उगाएं फ्रेश मशरूम, फटाफट नोट कर लें ये आसान तरीका
How To Grow Mushroom At Home: अगर आप मशरूम खाने के शौकीन हैं, तो अब घर पर भी आप फ्रेश मशरूम उगा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें ये आसान तरीके के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

How To Grow Mushroom At Home: आज के समय में लोग अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए हेल्दी और सस्टेनेबल फूड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मशरूम एक ऐसा सुपरफूड होता है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखता है। खास बात यह है कि मशरूम उगाने के लिए न खेत की जरूरत होती है और न ही भारी भरकम खर्च की। मशरूम को उगाने में पानी और जगह भी बहुत कम लगती है। यह प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। अगर आपके घर में थोड़ी सी खाली जगह है, तो आप बेहद आसानी से घर पर ही ताजा और केमिकल फ्री मशरूम उगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन से तरीके से आप इस सब्जी को घर पर उगा सकते हैं।
घर पर मशरूम उगाने का आसान तरीका
घर पर मशरूम उगाने के लिए ज्यादा तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी समझ और नियमित देखभाल से आप अच्छा उत्पादन ले सकते हैं।
भूसे की तैयारी
सबसे पहले भूसे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद भूसे को 8 से 10 घंटे तक साफ पानी में भिगोकर रखें। तय समय के बाद पानी निकाल दें और भूसे को हल्का नम रहने दें, ध्यान रखें कि उसमें से पानी न टपके।
स्पॉन मिलाने का तरीका
अब एक साफ प्लास्टिक बैग लें। सबसे नीचे भूसे की एक परत डालें और उसके ऊपर मशरूम स्पॉन छिड़क दें। इसी तरह 3 से 4 परतें तैयार करें और बाद में बैग को हल्का दबा दें ताकि परतें अच्छी तरह सेट हो जाएं।
Advertisement
बैग में छेद करना क्यों है जरूरी
प्लास्टिक बैग में छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि हवा का पास होती रहे। इससे मशरूम की ग्रोथ बेहतर होती है, फंगस और खराब होने का खतरा कम रहता है।
सही जगह चुनें
तैयार किए गए बैग को किसी अंधेरी, ठंडी और नम जगह पर टांग दें या रख दें। स्टोर रूम, खाली कोना या बालकनी में आप इस बैग को रख सखते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना चाहिए।
Advertisement
पानी का सही छिड़काव करें
रोजाना हल्के हाथ से पानी का छिड़काव करते रहें। इस बात का खास ध्यान रखें कि बैग में पानी जमा न हो, वरना मशरूम खराब हो सकते हैं।
कितने दिनों में तैयार हो जाते हैं मशरूम
मशरूम उगाने की प्रॉसेस ज्यादा लंबी नहीं होता है। इसे 10 से 15 दिनों में मशरूम निकलने लगते हैं। लगभग 20 से 25 दिनों में ये कटाई के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।
मशरूम की सही कटाई कैसे करें
जब मशरूम पूरी तरह खिल जाएं, तब उन्हें हल्के हाथ से मरोड़कर तोड़ लें। चाकू का कम से कम इस्तेमाल करें ताकि अगली ग्रोथ पर असर न पड़े।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 15:00 IST