Rat Removal Tips: चूहों की धमाचौकड़ी से हैं परेशान तो अपनाएं ये देसी तरीके, खुशबू से ही रातों-रात हो जाएगें गायब

Rat Removal Tips: क्या आपके घरों में भी चूहों ने धमाचौकड़ी मचा रखी है। अगर इस दिक्कत का आप भी सामना कर रहे हैं। तो कुछ देसी तरीकों से चूहों को रातों- रात भगाया जा सकता है।

rat removal tips
rat removal tips | Image: freepik

Rat Removal Tips: घर में चूहों का आतंक एक बड़ी समस्या बन गई है। ये सिर्फ घर के कोनों में ही गंदगी नहीं फैलाते, इसके साथ ही कीमती सामान को भी कुतरकर भारी नुकसान पहुंचाते हैं। घर पे पड़े महंगे फर्नीचर को चूहे नुकसान पहुंचाते हैं, सोफे के अंदर अपना घर बना लेते हैं। इससे सोफे के अंदर के हिस्से नरम और खाली होते हैं, जो चूहों को छिपने और और प्रजनन करने के लिए सबसे सुरक्षिक जगह होती है। अगर समय रहते ही इनसे कंट्रोल न पाया जाए, तो ये धीरे- धीरे पूरे फर्नीचर को खोखला कर सकते हैं। आइए बताते हैं कुछ देसी उपाय, जिनसे चूहों से छुटकारा पाया जा सकता है।

पुदीना

चूहों को भगाने के लिए कुछ नेचुरल चीजें हैं, जो काफी कारगर साबित हो सकती हैं। चूहों को पुदीने की तीखी खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इसलिए रूई के फाहों में पुदीने का तेल लगाकर सोफे के कोनों में रखने से वे तुरंत भाग जाते हैं।

लहसुन

चूहों को लहसुन की गंध भी रास नहीं आती है। लहसुन की कुछ कलियों को सोफे के नीचे या अंदर रखने से चूहों का वहां टिकना मुश्किल हो जाता है। वह तेजी से भाग जाते हैं और दोबारा आस- पास भी नहीं भटकते हैं।

तीखी मिर्च

लाल मिर्च पाउडर भी चूहों को दूर रखने का एक बहतरीन तरीका माना जाता है। इसकी तीखी गंध के पास आने से भी वह डरते हैं, क्योंकि मिर्च की जलन से बचना चाहते हैं।  

Advertisement

नेफ्थलीन बॉल्स

इसके साथ ही फिनाइल की गोलियां या नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इनकी गंध चूहों के लिए बर्दाश्त के बाहर होती है। अगर आप अपने सोफे के नीचे या उसके कोनों में इन गोलियों को रखते हैं, तो चूहे कभी उसके पास नहीं भटकेंगे।

सफाई

केवल नुस्खे आजमाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि घर की साफ- सफाई पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। सोफे के आसपास खाने-पीने की चीजें न गिरने दें क्योंकि खाने की तलाश में ही चूहे वहां तक पहुंचते हैं। रोजाना अपने घर के फर्नीचर की जांच करें और घर की दरारों को बंद रखें। सही समय पर की गई सावधानी और इन घरेलू उपायों की मदद से आप अपने घर और कीमती सोफे को चूहों के कहर से सुरक्षित रख सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: गर्मियों में घड़ा की सफाई के तरीका, इन टिप्स से पाएं ठंडा और शुद्ध पानी

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड