Kitchen Hacks: फ्रिज की बदबू को 10 मिनट में करें गायब, बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू से ऐसे करें डीप क्लीनिंग; कोना-कोना चमक उठेगा
Kitchen Hacks: गर्मियों में फ्रिज से बदबू आने को लोग आम समझ लेते हैं। लेकिन फ्रिज की सफाई सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। जानें फ्रिज की बदबू हटाने की आसान ट्रिक। इन घरेलू चीजों से करें डीप क्लीनिंग, पढ़ें पूरी खबर।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Remove Ffridge Smell: आने वाले दिनों में गर्मी अपनी सितम चालू करने वाली है, अभी भी दिन के वक्त गर्मी का अहसास हो रहा है। गर्मियों में अक्सर फ्रिज से एक अजीब सी बदबू आने लगती है। कभी कभी तो फ्रिज में रखा खाना भी खराब हो जाता है। लेकिन हम इसे आम समझ कर इग्नोर कर देते हैं। दरअसल गर्मियों में हमें फ्रिज को लेकर कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। क्योंकि फ्रिज से आने वाली बदबू से ही हमारा खाना खराब होता है।
अक्सर खराब हो चुका खाना, गिरा हुआ कोई तरल पदार्थ, तेल और लंबे वक्त से फ्रिज साफ ना करना बदबू का मुख्य कारण होता है। अच्छी बात ये है कि फ्रिज की बदबू बड़े ही आसानी से खत्म भी की जा सकती है। इसके लिए आको किसी महंगे केमिकल्स की जरूरत नहीं है।
फ्रिज की डीप क्लीनिंग कैसे करें?
फ्रिज को सिर्फ बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसी साधारण किचन चीजों से साफ और फिर से फ्रेश किया जा सकता है। फ्रिज की सफाई शुरू करने से पहले फ्रिज को पूरी तरह खाली कर लें। सारी चीजें बाहर निकालें और चेक करें कि कोई एक्सपायर्ड या खराब सामान तो नहीं है। खराब चीजें तुरंत फेंक दें, क्योंकि ये बदबू का सबसे बड़ा कारण होती हैं। ध्यान रखें की फ्रिज की सफाई से पहले फ्रिज का प्लग निकालकर उसे बंद जरूर कर दें। ड्रॉअर अलग कर लें ताकि हर कोना अच्छे से साफ हो सके।
फ्रिज की सफाई, स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इस घोल से फ्रिज की दीवारें, शेल्फ, दरवाजे और हर हिस्सा अच्छी तरह पोंछें। बेकिंग सोडा दाग हटाने के साथ बदबू भी सोख लेता है।
- जहां ज्यादा चिपचिपाहट या गंदगी हो, वहां सिरका छिड़ककर रगड़ें। सिरका बैक्टीरिया कम करने में मदद करता है।
- कोनों और रबर सील को ध्यान से साफ करें, क्योंकि वहां गंदगी जल्दी जमा होती है।
- आखिर में सूखे कपड़े से सब कुछ पोंछ लें ताकि नमी न बचे।
- सफाई पूरी होने के बाद फ्रिज के अंदर आधा कटा नींबू या एक छोटा बाउल बेकिंग सोडा रख दें। इससे ताजगी बनी रहती है और नई बदबू आने से बचाव होगा।
इन टिप्स से लंब समय तक साफ रहेगा फ्रिज
- लंबे समय फ्रिज साफ रखने के लिए आदत रखें कि खाना हमेशा ढककर रखें।
- गिरा हुआ कोई भी लिक्विड तुरंत साफ कर दें।
- हफ्ते में एक बार हल्की सफाई जरूर करें।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने फ्रिज को कुछ ही मिनटों में साफ कर सकते हैं और फ्रिज की बदबू भी इससे गायब हो जाएगी। इससे फ्रिज न सिर्फ चमकदार रहेगा बल्कि खाना भी ज्यादा देर तक ताजा रहेगा। गर्मियों में यह छोटी-छोटी आदतें हमारी सेहत से जुड़ी होती है। घर की सफाई हमारे स्वाथ्य से भी जुड़ी होती है इसलि सफाई रखनी काफी जरूरी है।