अपडेटेड 4 October 2025 at 21:47 IST
Home Freshness Tips : फेस्टिव सीजन में घर को बनाना है खुशबूदार? इन टिप्स की मदद से चुनें Home Fragrance
इस फेस्टिव सीजन, सिर्फ घर सजाएं नहीं, उसे खुशबू से भरें। इसके लिए आप सही फ्रेग्रेन्स को चुनें और फेस्टिव सीजन का मजा लें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Show Quick Read
त्योहारों का मौसम जैसे-जैसे करीब आता है, वैसे-वैसे हम अपने घर की साफ-सफाई और सजावट पर ध्यान देने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ सजावट ही नहीं, घर की खुशबू भी आपके मूड और माहौल को बदल सकती है? एक सही home fragrance घर को न सिर्फ महकाता है, बल्कि उसे एक आरामदायक जगह में बदल देता है। अगर आप भी अपने घर के लिए एक सिग्नेचर फ्रेग्रेन्स चुनना चाहते हैं, तो आइए जानें आसान और कारगर टिप्स -
किस तरह की खुशबू आएगी पसंद?
हर खुशबू का अपना एक व्यक्तित्व होता है। ऐसे में एक्सपर्ट रिधिमा कंसल (डायरेक्टर, Rosemoore) ने कई बातों को शेयर किया है।
- गुलाब, चमेली, लैवेंडर - यह रोमांटिक और सुकून महसूस करवाती है। बेडरूम या लिविंग रूम के लिए इस तरह की खुशबू बढ़िया होती है।
- सैंडलवुड, सीडरवुड, ऊद – गर्माहट देने वाली खुशबू होती है। यह स्टडी रूम या लिविंग रूम के लिए परफेक्ट रहेंगी।
- नींबू, ग्रीन टी – एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करवाने का काम करती है। किचन और बाथरूम के लिए सही यह बेस्ट साबित हो सकती है।
- दालचीनी, लौंग, वनीला – मेहमानों का स्वागत करने वाले जैसे गेट के आस-पास या लिविंग रूम के लिए भी इस तरह की खुशबू को चुना जा सकता है।
आपको सबसे पहले पहचानना जरूरी होता है कि कौन-सी खुशबू आपके स्वभाव और पसंद से मेल खाती है।
मौसम के अनुसार चुनें खुशबू
जैसे हम मौसम के हिसाब से कपड़े बदलते हैं, वैसे ही घर की खुशबू भी सीजन के अनुसार बदलनी चाहिए -
Advertisement
- गर्मी और बसंत में लाइट और फ्रेश खुशबू जैसे नींबू, ग्रीन टी, लिनेन चुनें।
- सर्दी और पतझड़ में वार्म और कोजी खुशबू जैसे एम्बर, मस्क, स्मोकी वुड्स घर को आरामदायक बना देती हैं।
ऐसे आप हर सीजन में घर का माहौल नया महसूस कर सकते हैं।
अन्य जरूरी बातें
खुशबू सिर्फ क्या है, यह ही नहीं, कैसे फैलती है, यह भी मायने रखता है।
Advertisement
- Candles (मोमबत्तियां): महक के साथ घर को देती हैं गर्माहट और रोशनी भी देने में मदद करेगी। शाम या रिलैक्स टाइम के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।
- Reed Diffusers: यह बिना किसी ध्यान के लगातार खुशबू देते हैं। हॉलवे या बेडरूम के लिए बेस्ट हो सकती हैं।
- Essential Oil Diffusers: यह ऑप्शन खुशबू को कस्टमाइज करने का मौका देते हैं, अपनी पसंद की खुशबू मिक्स कर सकते हैं।
- Room Sprays: तुरंत फ्रेशनस चाहिए तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
अगर आप लगातार खुशबू आस-पास चाहते हैं तो diffusers काम आ सकते हैं। वहीं अगर शाम को रूटीन में माहौल बनाना चाहते हैं तो candles चुनें।
फ्रेग्रेन्स कैसे कस्टमाइज करें?
घर की हर जगह एक जैसी खुशबू हो, ऐसा जरूरी नहीं होता है। अलग-अलग रूम में अलग खुशबू से आप एक सुंदर कहानी बुन सकते हैं।
बेडरूम में लैवेंडर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। वहीं किचन के लिए साइट्रस बेस्ट हो सकती है। लिविंग रूम की बात करें तो सैंडलवुड एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इससे हर रूम का मूड अलग बनेगा और घर में एक खूबसूरत पॉजिटिव रहेगा। आप चाहें तो अपनी यादों या पसंदीदा फूलों की खुशबू भी जोड़ सकते हैं।
खुशबू जो हो आपकी पहचान
सिग्नेचर फ्रेग्रेन्स कोई ट्रेंड नहीं, यह आपकी पर्सनालिटी का हिस्सा है। ऐसी खुशबू चुनें जो आपको कम्फर्ट दे, आपके मूड को बेहतर करें, और घर में एक पर्सनल टच को बरकरार रखें। एक सही चुनी गई खुशबू आपके घर को सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक जगह जहां आप सुकून, यादें और अपनापन महसूस करें।
इसे भी पढ़ें: किचन के इस मसाले में छुपा है आपकी सेहत का राज
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 October 2025 at 21:47 IST