अपडेटेड 15 December 2024 at 18:55 IST
सर्दी में 'एक तरफ की नाक' क्यों रहती है बंद? जानें कारण और दूर करने के उपाय
Why is only one side of my nose blocked? आप एक तरफ बंद नाक का इलाज कैसे करते हैं? केवल एक नाक बंद होने पर क्या करना चाहिए? जानते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do you unblock a one-sided blocked nose? कुछ लोगों को सर्दियों में कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हीं समस्याओं में एक है कि एक तरफ का नाक का बंद होना। जी हां, कुछ लोग केवल एक साइड की नाक बंद होने के कारण परेशान रहते हैं। इससे उन्हें रात में सोने में तकलीफ भी महसूस होती है। बता दें इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एक तरफ की नाक बंद होने के पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और उनसे कैसे दूर किया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
सर्दी में एक तरफ की नाक क्यों रहती है बंद?
- बता दें कि बंद नाक की समस्या नेसल कैविटी में सूजन के कारण हो सकती है। इसकी वजह से बलगम बनना शुरू हो जाती है और व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है।
- एक तरफ की नाक का बंद होना सर्दी जुकाम के लक्षणों में से एक है। कई बार व्यक्ति सर्दी में आ जाता है, जिसके कारण उसे जुकाम की समस्या हो जाती है।
- जिन लोगों को साइनस की समस्या रहती है वे भी एक तरफ की बंद नाक की समस्या का सामना करते हैं।
केवल एक नाक बंद होने पर क्या करना चाहिए? (How to treat a blocked nose at home?)
- आप स्टीम के माध्यम से जमा बलगम को अपने शरीर से निकाल सकते हैं। ऐसे में एक कटोरे में पानी उबालें, फिर गर्म कंबल या मोटे तौलिये की मदद से खुद को ढ़क कर भाप लें। इससे समस्या को दूर किया जा सकता है।
- यदि आप नाक की सिकाई करेंगे तो इससे भी बलगम को निकाला जा सकता है और एक तरफ की नाक बंद कर सकते हैं। ऐसे में आप गर्म पानी में तौलिये को भिगोएं और उसे अच्छे से निचोड़ कर बंद नाक पर रखें। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 December 2024 at 18:53 IST