अपडेटेड 20 October 2024 at 14:02 IST

बल्ब जलाते ही कीट-पतंगों का लग जाता है घेरा, तो इन उपायों से करें इन्हें ढेर

How to stop insects around lights? लाइट वाले कीड़े कैसे भगाएं? कीट पतंगों से छुटकारा कैसे पाएं? जानते हैं इस लेख के बारे में...

How to stop insects around lights?
How to stop insects around lights? | Image: social media

How to get rid of insects near light? शाम ढलते ही जैसे ही आप लोग घर का बल्ब जलाते हैं तो आपने देखा होगा कि बल्ब के आसपास कीट पतंगे मंडराना शुरू हो जाते हैं। इनके कारण व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में इन्हें दूर करना जरूरी है। बता दें कुछ आसान तरीकों से आप इन्हें दूर कर सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कीट पतंगों को दूर करने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

कीट पतंगों से छुटकारा कैसे पाएं? (How to keep bugs out of ceiling lights?)

  • नीम के तेल के अंदर कीटनाशक गुण पाए जाते हैं। वहीं इसकी तेज गंध कीट पतंगों को दूर करने में आपके काम आ सकती है। ऐसे में आप एक घोल बनाएं, जिसमें आप नीम के तेल को मिलाएं। अब उस घोल को स्प्रे में भरें। इसके बाद जहां आपको यह कीट पतंगे नजर आ रहे हैं वहां छिड़कें, इससे ये भाग जाएंगे या मर जाएंगे। 
  • कपूर के इस्तेमाल से भी कीट पतंगों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप कपूर के टुकड़े को जलाकर उनके आसपास दिखाएं। कपूर के टुकड़ों का धुआ कीट पतंगों को दूर करने में उपयोगी है। 
  • इससे अलग कपूर का तेल भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप कपूर के तेल को पानी में मिक्स करें और स्प्रे बोतल में डालें। अब इससे छिड़काव करें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। 
  • लहसुन भी कीट पतंगों को दूर करने में बेहद उपयोगी है। बता दें कि लहसुन की गंध बेहद तेज होती है। ऐसे में आप लहसुन का रस निकालें या आप लहसुन को पानी में उबाल लें। अब बने मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर वहां छिड़काव करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Khoon Kaise Badhaye: 10 दिन में खून कैसे बढ़ाएं?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 October 2024 at 13:35 IST