अपडेटेड 17 November 2024 at 12:53 IST

मनी प्लांट को हरा भरा रखने के लिए क्या करना चाहिए?

What to mix in water for money plant? मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए क्या डालें? मनी प्लांट को लंबा और घना कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Money plant
What to mix in water for money plant? | Image: Freepik

Is money plant good for home? वैसे तो हर एक पौधे की अपनी अलग महिमा होती है। लेकिन बता दें कि मनी प्लांट हर घर में मुख्य तौर पर पाया जाता है। कहते हैं कि यदि घर में मनी प्लांट को रखा जाए तो इससे कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और कंगाली भी दूर हो जाती है। लेकिन अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका मनी प्लांट सूख जाता है। यदि आप भी इस बात से परेशान हैं तो बता दें कि कुछ तरीकों से मनी प्लांट को हरा भरा रखा जा सकता है। 

आज का हमारा लेख इन्हीं तरीकों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर के मनी प्लांट को कैसे हरा भरा (What to mix in water for money plant?) रख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

मनी प्लांट में क्या डालने से बड़ा होता है? (Can we grow money plants from leaf?)

  • मनी प्लांट को हरा भरा रखने के लिए आपको उसकी खाद पर ध्यान देना जरूरी है। यदि खाद अच्छी होगी तभी आपका पौधा हरा-भरा होगा। 
  • ऐसे में आप खाद के लिए गोबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक कटोरे में सरसों की खली के साथ गोबर की खाद को मिलाएं। 
  • अब एक कटोरा पानी लेकर बने मिश्रण को डालें। अब अच्छे से मिला लें। इसके बाद बने मिश्रण को मनी प्लांट में डालें। 
  • ऐसा करने से न केवल आपका पौधा हरा भरा नजर आएगा बल्कि नए तने का विकास भी होता हुआ नजर आएगा। 
  • बता दें कि मनी प्लांट की मिट्टी ताजी होना बेहद जरूरी है। वहीं व्यक्ति को पानी की मात्रा का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 
  • ज्यादा पानी भी आपके पौधे को खराब कर सकता है। ऐसे में सबसे पहले आप यह देखें कि आपकी पौधे में पानी की मात्रा कितनी है। यदि ज्यादा मात्रा है तो उसके सूखने का इंतजार करें। उसके बाद खाद डालें।

ये भी पढ़ें - इसे खाने से बढ़ेंगे Happy Hormones, खुश रहने के लिए करें ये काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 November 2024 at 12:53 IST