अपडेटेड 24 January 2024 at 20:52 IST
Honeymoon: एक-दूजे के साथ चाहिए सुकून के पल, तो ठंड में कपल्स के लिए बेस्ट है ये हनीमून डेस्टिनेशंस
Honeymoon: अगर आपकी शादी भी हाल ही में हुई है और आप सर्दियों के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशंस की तलाश में हैं, तो चलिए आपको आज इसके बारे में बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Honeymoon Places In Winter: नवंबर महीने से ठंड के साथ शादियां भी शुरू हो जाती हैं। वहीं इन दिनों एक तरफ जहां देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो दूसरी तरफ आए दिन लोगों को शादियां हो रही हैं। मैरिज के बाद हर कपल पार्टनर के साथ हनीमून पर जाता है। अगर भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप ठंड में पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।
अगर आपकी भी हाल ही में शादी हुई है और आप ठंड में हनीमून का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ बेस्ट Honeymoon Destinations के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।
ठंड में कपल्स के लिए बेस्ट है ये Honeymoon Destinations
डलहौजी (Dalhousie)
डलहौजी हिमाचल प्रदेश का बेहद खूबसूरत शहर है। यहां आप हनीमून के लिए जा सकते हैं। बर्फ से ढके ऊंचे देवदार के पेड़ और चाय के बागानों से आती सुगंध कपल्स के ट्रिप को खूबसूरत बना देती है। ठंड में लोगों को ये डेस्टिनेशन काफी पसंद आता है। यहां आप स्टार विलेज फन एंड फूड कैफे, कलातोप खज्जियार सैंक्चुअरी, सेंट फ्रांसिस चर्च, सेंट जॉन्स चर्च जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
जैसलमेर (Jaisalmer)
ठंड के मौसम में हनीमून के लिए जैसलमेर बेस्ट ऑप्शन होता है। राजस्थान में स्थित जैसलमेर कला और संस्कृति के लिए फेमस है। यहां के ऐतिहासिक किले, रेत के टीले लोगों को काफी अट्रैक्ट करते हैं। यहां आप जैसलमेर का किला, गड़ीसर झील, सलाम सिंह की हवेली, पटवों की हवेली जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
Advertisement
गंगटोक (Gangtok)
अगर कोई कपल पहाड़ों और शांति के साथ नेचर लवर है तो वह पार्टनर के साथ हनीमून के लिए पूर्वोत्तर राज्यों का रुख कर सकते हैं। इसमें गंगटोक न्यूअली मैरिड कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकती है। जहां साथ में बैठकर उगते सूरज को देखने के साथ ही झील और प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह ठंड के मौसम में बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।
Advertisement
ऊटी (Ooty)
ऊटी भारत के सबसे मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। जहां सर्दियों में घूमने का अलग ही मजा होता है। ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती है। यह भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। सर्दियों के सीजन में कपल्स के लिए हनीमून के लिए यह बेस्ट जगह है।
नैनीताल (Nainital)
अगर आप सर्दियों के सीजन में पहाड़ों के बीच पानी की गहरी झील और बर्फ से ढंके पहाड़ों की चोटी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ नैनीताल की सैर करें। जिसे हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 19:58 IST