अपडेटेड 20 November 2025 at 19:21 IST

Sweet Tomato Chutney: नमकीन की जगह घर पर बनाएं टमाटर की मीठी-मीठी चटनी, खाते ही आ जाएगा मजा, जानें बनाने की विधि

Easy And Quick Chutney Recipe: सादे से बोरिंग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए टमाटर की मीठी चटनी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ ये हेल्दी भी होती है।

homemade sweet tomato chutney easy recipe tamatar ki meethi chutney kaise banaen
टमाटर की चटनी कैसे बनाएं | Image: Freepik

How To Make Tomato Chutney At Home: अगर आप रोज-रोज वही नमकीन चटनी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो टमाटर की मीठी-मीठी चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह चटनी स्वाद में खट्टी-मीठी होती है और पराठे, पूरी, समोसे, कचौड़ी या ब्रेड के साथ खूब जंचती है। बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान होता है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

टमाटर की मीठी चटनी के लिए जरूरी सामग्री

Uploaded image
  • 4 से 5 टमाटर
  • 3 से 4 चम्मच चीनी या गुड़
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा
  • चुटकी भर काली मिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 चम्मच सिरका या नींबू का रस
  • 1 चम्मच तेल

टमाटर की मीठी चटनी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले टमाटरों को अच्छे से धोकर काट लें।
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटका लें।
  • इसके बाद अदरक डालें और हल्का सा भूनें।
  • अब कटे हुए टमाटर डालकर मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक वे पूरी तरह नरम न हो जाएं।
  • चाहें तो टमाटर का छिलका अलग कर लें।
  • टमाटर गल जाएं तो उसमें चीनी या गुड़, नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च डालें।
  • अब इसे धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं ताकि चटनी गाढ़ी हो जाए।
  • आखिर में नींबू का रस या सिरका डालकर अच्छे से मिला लें और गैस बंद कर दें।
  • लीजिये टमाटर की मीठी-मीठी चटनी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
Uploaded image

ठंडी होने पर इस चटनी को किसी साफ कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं। यह चटनी 7 से 10 दिन तक आसानी से चल जाती है।

क्या है चटनी की खासियत?

  • स्वाद में मीठी और हल्की तीखी होती है।
  • बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।
  • घर पर बनी होने से पूरी तरह साफ-सुथरी होती है।

अगली बार जब भी कुछ चटपटा और मीठा खाने का मन हो, बाजार की चीजों को छोड़कर घर पर ही बनाएं टमाटर की ये स्वादिष्ट मीठी चटनी और अपने खाने का मजा दोगुना करें।

यह जरूर पढ़ें: Oil Free Crispy Poori: बिना तेल सोखें क्रिस्पी और सॉफ्ट पूड़ी बनाने के लिए आटे में मिलाएं ये चीजें, भूल जाएंगे बाहर के खाने का स्वाद

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 19:21 IST