अपडेटेड 24 November 2024 at 19:43 IST
पतले बालों को दें घर पर ही प्रोटीन, मोटी चोटी के लिए करें ये काम
Protein hair mask treatment: यदि आप अपने बालों को प्रोटीन देना चाहते हैं तो यहां दिए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Protein hair mask treatment: आज के समय में ज्यादातर लोगों को मोटे और घने बाल पसंद होते हैं। लेकिन जीवनशैली में बदलाव और तनाव दोनों ही लोगों की इस इच्छा को पूरी ही नहीं होने देती हैं। बता दें कि यदि बालों को समय-समय पर ट्रीटमेंट मिले और प्रोटीन मिले तो आप अपने पतले बालों को मोटा बना सकते हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आप घर पर रहकर कैसे अपने बालों को प्रोटीन दे सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माद्यम से बताएंगे कि आप अपने बालों को कैसे प्रोटीन दे सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
एलोवेरा आएगा काम
- प्रोटीन के लिए आपके पास एलेवोरा जेल होने के साथ-साथ विटामिन ई और कैस्टर ऑयल का होना जरूरी है।
- अब आप सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल को लें। अब उसमें विटामिन ई और कैस्टर ऑयल मिलाएं।
- अब बने मिश्रण को कुछ देर के लिए रख दें। उसके बाद अपने बालों में मास्क की तरह लगाएं।
- आप चाहें तो इसे पूरी रात भी लगाकर छोड़ सकती है। इसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
- ऐसा करने से लाभ मिल सकता है।
अंडा आएगा काम
- प्रोटीन के लिए आपके पास अंडा होने के साथ -साथ एलेवोरा जेल और केले का होना जरूरी है।
- अब आप सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल को लें। अब उसमें केले और अंडे की पीली जर्दी को मिलाएं।
- अब बने मिश्रण को कुछ देर के लिए ढ़ककर छोड़ दे। उसके बाद अपने बालों में पैक की तरह लगाएं।
- अब आधे घंटे या 40 मिनट बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
- ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
नोट - इस लेख में दिए गए हेयर पैक्स ये बताते हैं कि आप घर पर रहकर आसानी से अपने पतले बालों को प्रोटीन दे सकते हैं और उन्हें मोटा बना सकते हैँ।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 19:43 IST