अपडेटेड 3 August 2025 at 21:31 IST
Hair care : बालों के झड़ने से हैं परेशान? घर पर बनाए हेयर फॉल कंट्रोल आयुर्वेदिक तेल, जड़ से दूर हो जाएगी समस्या
आजकल बालों का झड़ना आम समस्या हो गई है। अगर आप भी इससे दो-चार हो रहे हैं, तो घर पर आयुर्वेदिक तेल बनाकर हेयर फॉल को रोक सकते हैं। जानें घर पर कैसे तैयार करें हेयर फॉल कंट्रोल आयुर्वेदिक तेल?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Homemade Hair Oil : आजकल बालों का झड़ना बड़ी समस्या हो गई है, इस परेशानी का हर उम्र के लोगों को सामना करना पड़ता है। सिर के बाल हमारी खूबसूरती में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं और बढ़ता हेयर फाल कॉन्फिडेंस को भी कम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी घर की रसोई में कई ऐसी चीजें है, जिससे हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक तेल बनाया जा सकता है।
बालों का झड़ना कई वजहों से शुरू होता है। इसमें पानी का बदल जाना, पोषण की कमी, प्रदूषण और दिनचर्या जैसे कारण शामिल होते हैं। घर की चीजों से बना तेल आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। बालों को पोषण देने के लिए तेल की अहम भूमिका होती है। लेकिन क्या आप भी केमिकल से बने तेल का इस्तेमाल करते हैं? तो ये भी हेयर फॉल का कारण हो सकता है। ऐसे में आपको एक बार अपने बालों को मजबूत और लंबे बनाने के लिए आयुर्वेदिक तेल की इस रेसिपी को ट्राई करना चाहिए।
सामग्री-
- 100 ग्राम सरसों का तेल
- 25 ग्राम आंवला सूखा
- 25 ग्राम मेथी दाना
- 1 गुड़हल फूल के पत्ते
- 10 ग्राम कलौंजी
- 5 ग्राम करी पत्ता
- 1 प्याज
बनाने की विधि
Advertisement
सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में सरसों तेल को धीमे आंच पर गर्म करें और उसमें सुखा आंवला, मेथी दाना, कलौंजी, गुड़हल फूल के पत्ते, करी पत्ता और कटे प्याज डालें। इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें, जब भूरा रंग होने लगे तो गैस बंद कर दें।
कैसे करें इस्तेमाल?
Advertisement
तेल के ठंडा होने पर साफ कपड़े की सहायता से छान लें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर रख ले। बाल धोने के कुछ घंटे पहले अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से मसाज करें, उसके बाद बालों को किसी भी आयुर्वेदिक शैम्पू से धो ले। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। इस तेल को 1 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। इस तेल का प्रयोग करने के 1 हफ्ते के अंदर असर दिखना शुरू हो जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल झड़ना धीरें-धीरे बंद हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 3 August 2025 at 16:13 IST