अपडेटेड 13 December 2024 at 22:31 IST
खांसी और बलगम हो जाएगी छूमंतर, अगर रात को एक चम्मच खाएंगे ये चीज
How do I stop an uncontrollable dry cough at night? बलगम और खांसी से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं? बलगम वाली खांसी के लिए क्या पीना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do you cure a dry cough fast? सर्दी में ज्यादातर लोगों को कई सीजनल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हीं समस्याओं में से एक है बलगम और खांसी की समस्या। जी हां, बलगम और खांसी के कारण न केवल नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है बल्कि इसका कारण बुखार, सिर दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एक घरेलू उपाय इस समस्या को दूर कर सकता है। ऐसे में इस घरेलू उपाय के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बलगम और खांसी को दूर करने में कौन-सा घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे,,,
बलगम और खांसी से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं?
- हम बात कर रहे हैं काढ़े की। इसके लिए आपके पास अदरक और शहद का होना बेहद जरूरी है।
- अब आप सबसे पहले अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। उसके बाद गैस पर अदरक को हल्का-हल्का भून लें।
- अब आप अदरक को ठंडा करने के लिए रख दें और उसके बाद अदरक को हल्का-हल्का कूट लें।
- अब बने मिश्रण में शहद को मिलाएं उसके बाद उसका सेवन करें। ऐसा करने से बलगम और खांसी छूमंतर हो जाएंगी।
फायदे
- भुनी हुई अदरक और शहद को खाने से सीने में जमा बलगम और खांसी दूर हो सकती है।
- इस मिश्रण को खाने से गले की खराश और कफ से राहत मिल सकती है।
- बता दें कि अदरक और शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं जो पुरानी से पुरानी खांसी से राहत दिला सकते हैं।
- यदि आप सूखी खांसी और गले के इंफेक्शन को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अदरक और खांसी को दूर कर सकते हैं।
- इम्यूनिटी मजबूत करने में भुनी हुई अदरक और शहद आपके काम आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 December 2024 at 22:31 IST