जिस गुजिया के बिना अधूरा है होली का त्योहार, क्या है इसका इतिहास; इस राज्य में बनी थी सबसे पहले
होली का त्योहार न सिर्फ रंगों और मौज-मस्ती का होता है, बल्कि यह पर्व गुजिया के बिना अधूरा है। तो चलिए आज आपको इसके इतिहास से रुबरू करवाते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Holi Par Kyo Banai Jati Hai Gujiya: होली का त्योहार आते ही गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों तक में इसकी रौनक देखने को मिलने लगती है। एक तरफ जहां अलग-अलग रंगों से बाजारें सजी होती है, वहीं दूसरी तरफ घर से लेकर हलवाई की दुकानों तक गुजिया की महक फैली रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली पर गुजिया क्यों बनाई जाती है और यह सबसे पहले किस राज्य में बनी थी।
होली आने के कुछ दिन पहले से ही लोग गुजिया बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती है औक एक दो दिन पहले ही लोगों के घरों में यह बनकर तैयार हो जाती है। गांव से लेकर शहरों तक हर होली पर गुजिया बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने सोचा की होली पर गुजिया क्यों बनाई जाती है और यह सबसे पहले कहां बनी थी? नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।
सबसे पहले किस राज्य में बनी थी गुजिया?
कहते हैं कि गुजिया सबसे पहले उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में बनी थी। इसके बाद धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बनाई और खाने जान लगी। यूपी के बाद बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और देश के अन्य राज्यों में भी गुजिया मशहूर हो गई, लेकिन यह होली पर ही क्यों बनाई जाती है आइए इस सवाल का भी जवाब जानते हैं।
क्या है गुजिया का इतिहास?
भारत में सदियों से होली के पर्व पर गुजिया बनाने की परंपरा चली आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गुजिया के बिना रंगों का यह पर्व अधूरा माना जाता है उसका जन्म भारत में नहीं हुआ था। इतिहासकारों की मानें तो इसे सबसे पहले 13वीं सदी में मिडिल ईस्ट के देश तुर्की में बनाया गया था। जिसके बाद धीरे-धीरे यह अरब देशों से भारत तक पहुंची।
Advertisement
शुरुआत में चीनी नहीं बल्कि इस चीज से बनती थी गुजिया
उस समय गुजिया गेंहू के आटे और गुड़ से बनाया जाता था, लेकिन आज यह मैदे से और चीनी की मिठास के साथ बनाया जाता है। जैसे-जैसे समय बीता लोगों ने कई तरह के गुजिया का आविष्कार किया और आज कई तरह की गुजिया बनाई जाने लगी है।
यह भी पढ़ें… Holi के रंग में नहीं डालना चाहते भंग, तो त्योहार पर ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल; ये टिप्स आएंगे काम
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।