अपडेटेड 14 September 2024 at 08:27 IST

Hindi Diwas Kab Hai 2024: हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों? जानें इतिहास

What is the importance of Hindi Diwas? हिंदी दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है? हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं? जानते हैं इन सवालों के बारे में...

hindi diwas 2024
hindi diwas 2024 | Image: freepik

Why is Hindi Day celebrated? बता दें कि 14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं ये न केवल भारत की सबसे व्यापक रूप से बोले जाने वाली भाषा है बल्कि इसे आधिकारिक भाषा में से एक भी माना गया है। हालांकि हिंदी दिवस की शुरुआत क्यों की गई और इसके पीछे क्या कारण है, इसके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हिंदी दिवस का इतिहास क्या (Hindi diwas kyu manaya jata hai) है और इसके महत्व के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे… 

हिंदी दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है?

  • सबसे पहले हिंदी दिवस के इतिहास की बात करते हैं। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा ये फैसला लिया गया था कि हिंदी भाषा केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा हो। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि देश के अधिकतर क्षेत्रों में हिंदी भाषा बोली जाती थी। 
  • ऐसे में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का भी निर्णय लिया गया था। ऐसे में हिंदी को देश के सभी क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए साल 1953 में 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। 
  • बता दें कि उस वक्त संविधान के नियम के अलावा राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का मुद्दा भी उठा था। ऐसे में 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने का निर्णय किया। 
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साल 1918 को हिंदी समारोह सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए आग्रह किया।
  • हालांकि इस दिन को मनाने का लक्ष्य हिंदी का प्रचार प्रसार करना है। ये आसानी से समझे और बोली जा सकती है। वहीं अगर आंकड़ों की मानें तो 60% जनता हिंदी को न केवल समझती है बल्कि बोलती है। मान्यता है, यदि हिंदी का सम्मान किया जाए तो आप हमारी संस्कृति का सम्मान करते हैं।

नोट - इस लेख में दी गई जानकारी सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। रिपब्लिक भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - Hindi Diwas Shayari 2024: हिंदी दिवस पर जरूर सुनाएं ये शायरियां...

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 September 2024 at 08:27 IST