अपडेटेड 4 October 2024 at 14:34 IST
High BP के रोगी रात में खाएं ये चीज, जान लें फायदे
What to eat if bp is high at home: बीपी हाई होने पर तुरंत क्या खाना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से इसके उत्तर के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What diet is best for high blood pressure? आज के समय में जिस प्रकार की हम जीवन शैली को दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना आम बात है। बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान और एक्सरसाइज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि रात को सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को फायदा हो सकता है?
जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले हाई ब्लड प्रेशर (High BP) के मरीज किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिससे उनका फायदा हो सकता है। पढ़ते हैं आगे…
बीपी हाई होने पर रात में क्या खाना चाहिए? (How to reduce BP naturally?)
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी डाइट में खीरे को जोड़ सकते हैं। खीरे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट अटैक की समस्या को कम कर सकते हैं।
- रात को सोने से पहले तरबूज के सेवन से व्यक्ति को फायदा पहुंच सकता है। बता दें कि इसके अंदर विटामिन सी, ए, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- आप अपनी डाइट में रात को नारियल पानी भी जोड़ सकते हैं। बता दें कि नारियल पानी के सेवन से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।
- यदि रात को सोने से पहले हरी सब्जियों का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को पोटेशियम मिलता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।
- यदि रात को सोने से पहले केले का सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। वहीं हार्ट को भी सुरक्षित रखता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रात को सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन हाई बीपी के लिए उपयोगी है। लेकिन यदि आपको कोई अन्य समस्या है तो इन्हें अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से जरूर पूछें।
ये भी पढ़ें - क्या हम प्रेगनेंसी में कुट्टू का आटा खा सकते हैं?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 October 2024 at 14:34 IST