अपडेटेड 19 November 2024 at 13:08 IST

बार-बार पेशाब और थकावट.... हो जाएं सतर्क, बढ़ गया है ब्लड शुगर, जानें अन्य संकेत

What happens when blood sugar spikes high? जब शुगर लेवल हाई होता है तो लक्षण क्या होते हैं? शुगर बढ़ने पर क्या महसूस होता है? जानें इस लेख के माध्यम से...

What are the symptoms of too much sugar?
What are the symptoms of too much sugar? | Image: social media

What are the main symptoms of blood sugar? बता दें कि डायबिटीज की समस्या से आज के समय में न जानें कितने लोग ग्रस्त हैं। जब ये समस्या होती है तो अचानक से व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और उसे शरीर से जुड़े कई संकेतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डायबिटिक पेशेंट को पता होना चाहिए कि अगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो किस प्रकार के संकेत नजर आ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शरीर में यदि हाई ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो क्या समस्याएं हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे… 

ब्लड शुगर बढ़ने पर क्या होता है? (What are the symptoms of too much sugar?)

  • यदि व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है तो यह ब्लड शुगर के बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। बता दें कि आपका शरीर अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने के लिए पेशाब करने के लिए व्यक्ति को प्रेशराइज करता है। 
  • बता दें कि हाई ब्लड शुगर शरीर की ऊर्जा को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। जब किसी के शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो व्यक्ति को ताकत के साथ-साथ आलस भी महसूस हो सकता है। 
  • जब किसी व्यक्ति को बार-बार पेशाब आता है तो इस कारण उसके शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। इसके चलते मुंह में सूखापन महसूस होता है और उसे बार-बार प्यास लगने जैसा भी महसूस होता है। ऐसे में यह भी डायबिटीज ब्लड शुगर लेवल के बढ़ाने के संकेत हैं। 
  • जब किसी व्यक्ति का एकदम से वजन कम हो जाता है तो यह भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। 
  • हाई ब्लड शुगर की समस्या के दौरान त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण गहरा और काला धब्बा पड़ सकता है। 
  • बता दें कि हाई ब्लड शुगर आंखों के लेंस में पानी की कमी का भी कारण बन सकता है, जिससे व्यक्ति को धुंधला दिखाई दे सकता है। 

ये भी पढ़ें - ये एक मसाला जड़ से खत्म कर सकता है Uric Acid, जानें लेने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 November 2024 at 13:08 IST