अपडेटेड 30 August 2023 at 12:49 IST
Healthy Lunch Options For Kids: बच्चों को लंच में दें ये हेल्दी-टेस्टी फूड, चट कर जाएंगे पूरा टिफिन बॉक्स
Healthy Lunch Options For Kids: अगर अपने बच्चे को कुछ हेल्दी और टेस्टी फूड लंच में देना चाहती हैं तो आप ये फूड ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Healthy Lunch Options For Kids: हर मां चाहती है कि उनका बच्चा हेल्दी रहे। इसके लिए माताएं काफी मेहनत भी करती हैं। सुबह उठकर घंटों तक मेहनत करके अपने बच्चे के लिए पहले सुबह का नाश्ता तैयार करना और फिर उनके लिए लंच बनाना, लेकिन छोटी उम्रे के बच्चे मां की इस मेहनत को समझ नहीं पाते और वह स्कूल से लंच को बिना खाए ही घर वापस लौट आते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आपका बच्चा भी घर लेता है भरा हुआ लंच बॉक्स?
- बच्चों को लंच में दें ये फूड
- ये खाने में टेस्टी और सेहत के लिए हेल्दी हैं
अक्सर माताएं बच्चे के स्कूल से घर आने के बाद जब उनका लंच बॉक्स टटोलती हैं तो उसमें फूड जस का तस पड़ा होता है, ऐसे में उन्हें लगता है कि उनके हाथ का खाना बच्चे को पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल, बच्चे रोजाना एक जैसी चीजें खाकर बोर हो जाते हैं, इसलिए माताओं को बच्चों के लंच में फूड्स की वैरायटी रखनी चाहिए। चलिए हम आपको यहां कुछ ऐसे फूड ऑप्शन बताते हैं जिन्हें आप बच्चों के लंच में शामिल कर सकती हैं।
ग्रीन सैंडविच
Advertisement
बच्चों के लंच बॉक्स में आप सब्जियों से भरा हुआ सैंडविच रख सकती हैं। क्योंकि इस सैंडविच में सब्जियां होंगी इसलिए ये हेल्थ के लिए काफी अच्छा होगा। साथ ही आप इसकी ब्रेड के लिए ब्राउन या मल्टी ग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बच्चे झट से चट कर जाएंगे।
ओट्स
Advertisement
ओट्स हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। बच्चों के लन्च बॉक्स में माताएं ओट्स की खीर या नमकीन ओट्स को शामिल कर सकती हैं। नमकीन ओट्स में आप ढेर सारी सब्जियां मिला सकती हैं ताकि ये और भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी हो जाए, वहीं ओट्स की खीर में आप खूब सारे ड्राई फ्रूट्स मिला सकती हैं।
स्प्राउट्स चाट
हफ्ते में एक बार बच्चों को लंच में स्प्राउट्स जरूर दें। आप इसका चाट बना सकती हैं। इसमें खूब सारी सब्जियों को डालकर आप इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकती हैं। ये बच्चों को काफी पसंद आएगा।
चीला
बेसन का चीला बच्चों के लंच बॉक्स के लिए एकदम बेस्ट फूड है। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके साथ आप बच्चों को दही और सब्जियों का सालाद बनाकर भी दे सकती हैं। ये हेल्दी और टेस्टी दोनों है।
रोटी रैप
साधारण रोटी देने के बजाय आप बच्चों को लंच बॉक्स में रोटी का रैप बनाकर दे सकती हैं। इसके अंदर आप टमाटर, खीरा, प्याज, लेटस और चुकुंदर जैसी कच्ची सब्जियां डाल सकती हैं। इसे बच्चे स्वाद लेकर खाएंगे।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 August 2023 at 12:49 IST