Healthy Breakfast: सर्दियों में सेहत को रखना है दुरुस्त तो सुबह ब्रेकफास्ट में खाएं ये फूड्स, खूब होगा फायदा
Healthy Breakfast For Winters: ठंड के मौसम में आपको अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Healthy Breakfast For Winters: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत की देखभाल सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता है। कहा जाता है कि अगर सुबह का नाश्ता अच्छा होगा तो पूरा दिन एनर्जी से भरा हुआ गुजरेगा। ऐसे में आपको सर्दियों के मौसम में सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सुबह के ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- सर्दियों में सेहत को रखना है दुरुस्त?
- ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये फूड
- सेहत को होंगे फायदे
ऐसे में आपको रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जिनका सीधा असर आपकी सेहत पर सकारात्मक रूप से पड़ सके। दरअसल, आपको सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जिनमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद हो। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में आपको सुबह के नाश्ते में क्या-क्या फूड खाने चाहिए।
अंडा
ठंड के मौसम में आपको रोजाना अंडे का ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए। ये शरीर को अंदर से गर्मी देने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना नाश्ते में अंडे का सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसके सेवन से कई बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी। दरअसल, अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी आपकी हड्डियों को मजबूत करने का काम करेगा। इसलिए सर्दियों के मौसम में अंडे का ब्रेकफास्ट जरूर करें।
Advertisement
ओटमील
सर्दियों के मौसम में भले रही तली-भूनी चीजें खाने का काफी मन करता है लेकिन आपको इस मौसम में इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसे में आप नाश्ते के रूप में सुबह ओटमील खा सकते हैं। ओटमील काफी लाइट फूड है। साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। आप इसमें फल और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। खास बात ये है कि ओट्स में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम पाया जाता है जो दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
Advertisement
फ्रूट चाट
इसके अलावा आप विंटर सीजन में मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के लिए फ्रूट चाट का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें आप केला, पपीता, सेब जैसे फ्रूट्स के अलावा पनीर भी मिलाकर खा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि आप कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहेंगे। इस तरह के फ्रूट चाट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं।
ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2023: कितने दिनों तक चलता है छठ महापर्व? जानिए पूजा में किस दिन होता है क्या...
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।