अपडेटेड 15 August 2023 at 21:06 IST

नए जूते या चप्पल के काटने से आपको भी होती हैं परेशानी? इन हैक्स को फॉलो कर पाएं राहत

नए फुटवियर पहनने में तो बेहद अच्छे लगते हैं, लेकिन साथ ही ये पैरों पर घाव भी दे देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन तरीकों को अपनाकर राहत पा सकते हैं...

शूट बाइट की समस्या से पाएं राहत
शूट बाइट की समस्या से पाएं राहत | Image: self

Shoe Bite Hacks: कई लोगों को अलग अलग तरह के स्टाइलिश और ट्रेंडी फुटवियर का काफी शौक होता है। कई लोगों को तो जूते और चप्पलों इतने पसंद होते हैं कि वो अपने कपड़ों से मैचिंग के अलग अलग फुटवियर भी पहनते हैं। ये शौक तब समस्या में बदल जाता है, जब नए फुटवियर पहनने की वजह से पैरों पर दर्द या घाव हो जाते हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • फुटवियर के काटने से होती है परेशानी
  • जूते-चप्पलों के काटने से हो जाते हैं घाव
  • राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

शौक बन जाता है मुसीबत

अक्सर ही नए फुटवियर के काटने से लोगों को पैरों में घाव की समस्या का सामना करना पड़ा है। इससे काफी दर्द होता है और लोगों को चलने में भी समस्याएं होती है। दरअसल, नए जूतों का चमड़ा कई बार पैरों को सूट नहीं करता, जिसकी वजह से वह पैरों को परेशानी देने लगते हैं। वहीं, कुछ फुटवेयर को खुलने में भी समय लगता हैं जिस कारण पैरों में दिक्कत होती है। हालांकि कुछ ऐसे तरीके हैं, जिन्हें फॉलो कर आप जूते के काटने की वजह से होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

यह भी पढ़ें: Health Tips: ज्यादा नमक खाने से हड्डियां होती हैं कमोजर और भी हैं कई नुकसान, फौरन खुराक कर दें कम

इन घरेलू उपायों को अपनाकर देखें...

- अगर नए फुटवियर से काटने से आपको दर्द या घाव हो गया है, तो आप प्रभावित क्षेत्र पर ठंडा सेक या कपड़े में बर्फ लपेटकर लग सकते हैं। इससे सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

- एलोवेरा में सूजन-रोधी और सुखदायक गुण होते हैं। यह जलन को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में उस जगह पर तुरंत ही एलोवेरा जेल लगा लें, इससे आपको काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। वहीं, अगर फोड़ा हो जाए तो उसके बिना छेड़े एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें।

- नारियल तेल में कपूर मिलाकर भी आप इस्तेमाल कर सकते है। इसे शूज बाइट का देसी इलाज माना जाता है। लिए नारियल तेल की कुछ बूंदों में कपूर को मिला लें और फिर प्रभावित जगह पर इसका मिश्रण लगाएं। एक-दो दिन लगातार लगाने के बाद आपको दर्द से राहत मिल जाएगी। 

Advertisement

- शूज बाइट की समस्या से निपटने के लिए शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जोकि उपचार में मदद करते है। शूज बाइट की समस्या में प्रभावित हिस्से पर थोड़ी मात्रा में शहद लगाएं और पट्टी बांध लें।

- शूज बाइट के उपचार के लिए नीम और हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं। दोनों का पेस्ट बनाकर प्रभावित स्थान पर लगाए और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से साफ करें। 

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Touch Me Not: गुणों का खजाना है छुई-मुई का पौधा, महिलाओं की इन 5 परेशानियों को करता है छूमंतर

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 August 2023 at 21:05 IST