अपडेटेड 2 May 2024 at 17:01 IST

Prostate Yoga: पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट के लिए रामबाण हैं ये योगासन, जल्द दूर होती है समस्या

पिछले कुछ समय में बुजुर्ग और युवा पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या काफी देखने को मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इसे ठीक करने के लिए कौन से योग अच्छे होते हैं।

Prostate
योग से दूर होगा प्रोस्टेट | Image: Freepik

Prostate Ko Thik Karne Ke Liye Kaun Sa Yog Kare: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के साथ ही बिजी और आलसपन वाली लाइफस्टाइल लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रहा है। इन्हीं में से एक प्रोस्टेट (Prostate Hone Ki Wajah) की समस्या भी है। पिछले कुछ समय से बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

प्रोस्टेट एक ग्लैंड (Prostate Gland) है, जो पेशाब की नली (Pashab Nali) के आसपास होता है, लेकिन खराब खानपान और एक्सरसाइज ना करने के कारण ये बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से मूत्र मार्ग (Urinary Tract) में ब्लॉकेज होने लगती है, जो आपको कई अन्य बीमारियों का शिकार बनाने लगती हैं। ऐसे में अगर आप समय रहते कुछ योगासन करने लगते हैं, तो आप बहुत ही जल्दी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बढ़े हुए प्रोस्टेट को ठीक करने के लिए कौन से योग अच्छे होते हैं।

प्रोस्टेट का बढ़ना क्या होता है? (What Is Prostate Enlargement)

इससे बचने के उपायों के बारे में जानने से पहले हम यह जानते हैं कि प्रोस्टेट का बढ़ना क्या होता है। दरअसल, प्रोस्टेट ग्लैंड पुरुषों (Prostate Gland Men) में पाया जाता है। जब यह कई वजहों से बढ़ने लगता है, तो ग्लैंड एनलार्ज होकर यूरिन के फ्लो को रोकते हैं।  जिसके कारण यूरीन ट्रैक्ट, ब्लैडर या फिर किडनी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप समय रहते कुछ योगासन करते हैं, तो आसानी से प्रोस्टेट की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

प्रोस्टेट की समस्या से हैं परेशान ये योगासन आएंगे बेहद काम (Prostate Problem)

गोमुखासन (Gomukhasana)
गोमुखासन प्रोस्टेट की समस्या से जूझ रहे पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आसन पेशाब के रास्ते की ब्लॉकेज को खोलने में मदद करता है। साथ ही इसे करने से प्रोस्टेट ग्रंथि को कम करने में मदद मिलती है।

Advertisement

कैसे करें गोमुखासन (How To Do Gomukhasana)

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर लाकर बैठें, इसमें दोनों पैर के घुटने ऊपर होने चाहिए।
इसके बाद दाएं हाथ को सिर की ओर से पीछे की ओर ले जाएं।
अब बाएं हाथ की कोहनी को मोड़कर पेट की ओर से घुमाते हुए पीठ की ओर ले जाएं।
फिर दोनों हाथों को पीछे मिलाते हुए एक सीधी रेखा बनाएं।
कुछ देर तक इसी मुद्रा में रहें और फिर विश्राम मुद्रा में आ जाएं।
इस मुद्रा को थोड़ा रिलेक्स होने के बाद फिर करें।

Advertisement

कपालभाति (Kapalbhati)
इस समस्या से परेशान पुरुषों को कपालभाति जरूर करना चाहिए। इस आसन से प्रोस्टेट की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर को हेल्दी रखने का भी काम करता है।

कैसे करें कपालभाति (How To Do Kapalbhati)

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले आलथी-पालथी मारकर बैठ जाएं।
इसके बाद दोनों हाथों से चित्त मुद्रा बनाएं और दोनों घुटनों पर रखें।
इस आसन में नाक से सांस को छोड़ना नहीं है, सांस को तेजी से छोड़ना है।
इसे 7 से 10 मिनट तक करना चाहिए।

सिद्धासन (Siddhasana)
यह आसन भी प्रोस्टेट की बीमारी को दूर करने में मदद करता है। इसी के साथ यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कैसे करें सिद्धासन (How To Do Siddhasana)

सिद्धासन के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।
अब बाएं पैर की एड़ी को दोनों पांव के बीच में रखिए और बायां पैर इस पर रखें।
इस दौरान ये ध्यान रखें कि दोनों पैर टखने एक दूसरे पर टिके हो।
इसके बाद घुटनों को जमीन पर रखें, अब पीठ को सीधा रखकर ज्ञान की मुद्रा में बैठ जाएं। कुछ देर तक ओम का जाप करें।

धनुरासन (Dhanurasana)
इस आसन से पेल्विस और कमर की मांसपेशनियों को मजबूत करता है। नियमित रूप से रोजाना इस योग को करने से प्रोस्टेट की समस्या को दूर किया जा सकता है।

कैसे करें धनुरासन (How To Do Dhanurasana)

इस आसन के लिए पैरों के बीच दूरी रखते है हुए पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद दोनों पैरों को ऊपर की तरफ मोड़ लें और हाथों से पैर की एड़ी को पकड़ लें।
अब नाभि पर शरीर को रखें और इस मुद्रा में रहते हुए सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
कुछ 5 से 7 मिनट तक ऐसे रहने के बाद धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाएं। 

यह भी पढ़ें… Ekadashi Upay: वरुथिनी एकादशी पर करें ये उपाय, अशुभ ग्रहों से मिलेगी मुक्ति; मनोकामना होगी पूरी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 17:01 IST